Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कानपुर देहात

कानपुर देहात: डीएम नेहा जैन ने केंद्रीय विद्यालय माती की स्टूडेंट कॉउंसिल को किया अलंकृत

 जिला अधिकारी नेहा जैन ने केंद्रीय विद्यालय माती की स्टूडेंट कॉउंसिल को किया अलंकृत


कानपुर देहात:- केंद्रीय विद्यालय माती में स्टूडेंट काउंसिल के अलंकरण समारोह में जिलाधिकारी नेहा जैन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार राय ने पौधा व बच्चों द्वारा बनायी गयी पेंटिंग भेंट कर व बच्चों ने स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अलंकरण समारोह में विद्यालय के  शिवाजी, टैगोर, अशोक व रमन चारों सदन के बच्चे व शिक्षक उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्कूल कैप्टन अनुज कुमार व सांभवी भट्ट व स्कूल वाइस कैप्टन हृदयांश सिंह व आराध्या मिश्रा, हाउस कैप्टन संकल्प शुक्ला, सौरभ बाबू, शैलशील यादव, शिवम गुप्ता, लकी सचान, मीनाक्षी, सौम्या पाल, छवि तिवारी को बैज पहनाकर अलंकृत किया। शिवाजी सदन की प्रभारी आकांक्षा दुबे, टैगोर सदन की प्रभारी ज्योति शुक्ला, अशोक सदन के प्रभारी गिरीश चंद्र व रमन सदन के प्रभारी राकेश कुमार वर्मा ने अपने-अपने सदन के स्टूडेंट काउंसिल में चयनित विद्यार्थियों को बैज प्रदान किये। मुख्य अथिति ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को टीम में रहकर कैसे कार्य करना है यह सिखाया। उन्होनें विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता  के विकास के लिए इस अलंकरण समारोह को उपयोगी बताया व सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने लक्ष्य बनाकर जीवन में सफलता पाने के मार्ग को अपनाने को कहा। जिलाधिकारी ने अपने विद्यालयी जीवन की बातों को साझा कर बच्चों को प्रेरित किया इससे उनका शिक्षा व बच्चों के प्रति विशेष लगाव प्रकट हुआ।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय की पूर्व छात्रा अग्रिमा पांडेय व श्रेया राय को सीबीएसई की मेरिट में आने पर विद्यालय की ओर से 15-15 हजार रुपये की चेक व प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक आशुतोष शुक्ला, प्रवक्ता रंजीत कुमार, शिशिर पाण्डेय, के.एन.गुप्ता. दीपक श्रीवास्तव, सुंदर लाल समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

कानपुर देहात से कुलदीप कुमार की रिपोर्ट

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment