Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कानपुर देहात

कानपुर देहात: डीएम नेहा जैन ने मेरी माटी, मेरा देश की संबंध में की प्रेसवार्ता

 जिलाधिकारी ने मेरी माटी, मेरा देश व आगामी समय में जनपद में होने वाले विकास की रूपरेखा के संबंध में की प्रेस वार्ता, दी जानकार


कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में मेरी माटी, मेरा देश व आगामी समय में जनपद में होने वाले विकास की रूपरेखा के संबंध में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में जनपद के सम्मानित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी द्वारा मेरी माटी , मेरा देश कार्यक्रम का उद्देश्य व उसकी विस्तृत रूपरेखा से सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता में सभी वर्गों की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण है एवं चतुर्थ स्तम्भ के रूप में आप सभी की भूमिका भी महत्वपूर्ण है, आप सभी के प्रयास से आम जन में जागरूकता बढ़ेगी और वे भी इस कार्यक्रम से सहृदय जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जाएगा, इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में भी इसका भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसकी सफलता के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ लगातार बैठक की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम 9 से 15 अगस्त तक चलेगा, जिसमें शिलाफलकम का निर्माण, पंचप्राण, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन, ध्वजारोहण प्रमुख कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा प्रत्येक गांव की मिट्टी को कलश में भरकर पहले ब्लॉक स्तर पर आएगी, फिर ब्लॉक स्तर पर पूरी मिट्टी को मिलाकर 2 कलश तैयार किए जाएंगे, जिसमें से एक कलश लखनऊ के लिए और दूसरा कलश दिल्ली के लिए भेजा जाएगा साथ ही बची हुई मिट्टी से एक अमृत वाटिका का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम की सफलता में आप सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है, इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार आपके माध्यम से देश के लिए समर्पण की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से किया जाए। उन्होंने कहा इसके साथ हर घर तिरंगा अभियान भी चलेगा, जिसमें पत्रकार बंधुओं द्वारा सुझाव दिया गया कि पिछले वर्ष जो तिरंगा लोगों को दिया गया था, वहीं तिरंगा पुनः इस वर्ष भी अपने घर की छतों या अन्य अनुमन्य स्थानों पर फहराया जाए, जिससे अनावश्यक वित्तीय बोझ को कम किया जा सके । जिलाधिकारी आए हुए सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम की सफलता हेतु सुझाव लिए गए ,जिसमें सभी पत्रकार बंधुओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया व अपने सुझावों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा जनपद की विकास की रूपरेखा के संबंध में पत्रकारों द्वारा सुझाव लिया गया, जिसमें उन्होंने कहा आप लोगों की दृष्टि में जनपद में कौन-कौन से कार्य आने वाले समय में प्राथमिकता के आधार पर होने चाहिए। इस पर पत्रकार बंधुओं ने अपने विचार खुले मन से जिलाधिकारी के समक्ष रखें। जिलाधिकारी द्वारा उनके सुझाव को सहर्ष स्वीकार किया गया तथा पत्रकार बंधुओं से कहा गया कि आप व्यक्तिगत तौर पर भी जिले की किसी समस्या से हमें अवगत करा सकते हैं ।आप लोगों की शिकायते, सुझाव हमेशा सादर आमंत्रित हैं ।अंत में सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद देते हुए प्रेस वार्ता समाप्त की गई।

कानपुर देहात से कुलदीप कुमार की रिपोर्ट

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment