Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
Uttar Pradesh

कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने ग्राम बारा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं ।

जिलाधिकारी ने ग्राम बारा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं ।


जिलाधिकारी ने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण हेतु ग्रामीणजनों को दिलाई शपथ ।





जनता की समस्याओं का समाधान जनता के द्वार पर ही किया जाए, शासन के इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा जनपद के विभिन्न गांव में लगातार ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में आज अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणजनों की विभिन्न समस्याओं को सुना, जिसमें पेंशन, राशन, आवास, विद्युत, मनरेगा, पट्टा, पाइपलाइन लीकेज के कारण पानी की आपूर्ति न होना आदि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से जिलाधिकारी के सम्मुख ग्रामीणजनों द्वारा रखी गई। जिलाधिकारी ने समस्याओं के दृष्टिगत बताया कि पाइप लाइन लीकेज की समस्या जल्द दूर कर ली जाएगी तथा जिन गांव में पाइप से पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां सरकार की योजना ‘हर घर जल‘ के तहत पाइप से पानी शीघ्र पहुंचेगा। पेंशन के संबंध में सचिव द्वारा बताया गया वर्तमान में ग्रामसभा बारा में 564 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, 238 को विधवा पेंशन तथा 84 लोगों को दिव्यांग पेंशन मिल रही है, इस पर जिलाधिकारी ने कहा जिनको भी पेंशन नहीं मिल रही है या पेंशन से संबंधित कोई शिकायत है, वह यहां पर पेंशन से संबंधित लगाए गए स्टॉल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।




 विद्युत की शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड व गांव में मिशन इंद्रधनुष के तहत आने वाले 7 अगस्त से होने वाले टीकाकरण के संबंध में ग्राम वासियों को जागरूक किया, इसी दौरान टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए उपस्थित ग्राम वासियों को शपथ भी दिलाई। इस मौके पर महिला इंस्पेक्टर द्वारा मिशन शक्ति के बारे में भी बताया गया और कहा गया किसी भी  महिला से संबंधित समस्या के लिए कोतवाली अकबरपुर बने महिला हेल्प डेस्क से आप सीधे संपर्क कर सकते हैं, या घर बैठे भी महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 पर भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं तथा उन्होंने पैसों की धोखाधड़ी से बचने हेतु भी लोगों को जागरूक किया गया। तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, समाज कल्याण, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग, पेंशन, प्रोबेशन आदि से संबंधित लगाये गये स्टॉलों का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि विभिन्न विभागों के स्टाल प्रत्येक ग्राम पंचायत में अवश्य लगायें जाए तथा आने वाली समस्याओं का गंभीरतापूर्वक लेकर उसका त्वरित निदान कराया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 इस मौके पर डीसी मनरेगा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला  प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा अन्य संबंधित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


कानपुर देहात से कुलदीप कुमार की रिपोर्ट

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment