Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
औरैया यूपी

औरैया: डीएम व एसपी ने शहीदों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण


 वीरों ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति दी और स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी को कभी धीमा नहीं होने दिया। 



     माल्यार्पण के बाद अधिकारियों ने किया 

                 गोष्ठी का आयोजन।

औरैया। जनपद के बलिदान दिवस पर स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताये रास्ते पर चलें और समाज में एकता, अखंडता तथा राष्ट्र भावना को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने उक्त विचार जनपद के बलिदान दिवस पर स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले जेसीज चौराहा स्थित गेंदालाल, शहीद पार्क स्थित मुकुंदीलाल, भारत माता, महात्मा गांधी, सुभाष चौक तथा सदर तहसील स्थित शहीदों के स्मारक स्थल पर माल्यार्पण करने के उपरांत आयोजित गोष्ठी में व्यक्त किये। 

 समाज में एकता अखंडता एवं राष्ट्र भावना को                आगे बढ़ने का काम करेंगे-डीएम

उक्त अधिकारियों ने कहा कि यह जनपद वीरों की भूमि है जहां अनेकानेक वीरों ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति दी और स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी को कभी धीमा नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि इन्हीं वीर सपूतों की कुर्बानियों के कारण आज हम खुले में सांस ले रहे हैं, हमें उनके बताये रास्ते पर चलकर देश की आजादी और अखंडता बनाये रखना होगा। तभी उनके प्रति हम लोगों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज हम सब का यह कर्तव्य है कि शहीदों द्वारा की गयी कुर्बानी के संबंध में युवा को अवगत कराये जिससे उनके अन्दर देश प्रेम और राष्ट्र भावना जागृत हो। उक्त अवसर पर जनपद के प्रेरणा मंच के अध्यक्ष अजय शुक्ल "अंजाम" तथा महामंत्री अविनाश अग्निहोत्री ने स्वाधीनता संग्राम में जनपद के वीर सपूतों द्वारा की गयी सहभागिता और उनकी वीर गाथाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं की याद में हम सभी लोग इस दिवस को यादगार बनाने का कार्य करते हैं जिससे उनको किसी भी तरह से भुलाया न जा सके और आगे आने वाली पीढ़ियां भी अपने पूर्वजों के शौर्य से परिचित हो सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अखिलेश कुमार सिंह, सीओ सिटी एमपी सिंह, तहसीलदार रणवीर सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका राम आसरे कमल, नायब तहसीलदार पवन कुमार, सहित गणमान्य नागरिक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन आदि उपस्थित रहे।

{औरैया से गुरदीप सिंह की रिपोर्ट।}

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment