Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
फिरोजाबाद यूपी

फिरोजाबाद: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में तिरंगा रैली हरी झण्डी दिखाकर किया गया शुभारंभ

फिरोजाबाद: ''मेरी माटी-मेरा देश'' कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला मुख्यालय पर मिनी मैराथन व तिरंगा रैली का हरी झण्डी दिखाकर किया गया शुभारंभ 



फिरोजाबाद:- उत्तर प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा दिये गये  निर्देशों के अनुपालन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला मुख्यालय सिविल लाइन, फिरोजाबाद में मिनी मैराथन कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक-12-08-2023 को प्रातः 8-00बजे से  सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 उज्ज्वल कुमार जिलाधिकारी, फिरोजाबाद द्वारा पंच प्रण की शपथ के साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस  के उपलक्ष्य में नशा मुक्ति की शपथ भी युवाओं को दिलाई गई। मिनी मैराथन व तिरंगा रैली हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। मिनी मैराथन एवं तिरंगा रैली जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट, जिलाधिकारी शिविर कार्यालय, डी0एम0 कम्पाउन्ड, जिला पंचायत, दीवानी चैराहा, सर्विस लाइन होते हुए मुख्यालय चैकी से कलक्ट्रेट पर समाप्त हुई। मैराथन में विजेता खिलाड़ियों में प्रथम स्थान- सचिन, द्वितीय स्थान-विष्णु एवं तृतीय स्थान-हर्ष को प्रमाण-पत्र व ट्राफी देकर जिलाधिकारी महोदय द्वारा  पुरस्कृत किया गया। मिनी मैराथन के साथ-साथ तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती दीक्षा जैन, मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद उपस्थित रहीं, जिनके मार्ग-निर्देशन में कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।    

        इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती निशा अस्थाना, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री आशीष कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला पंचायतराज अधिकारी, श्री नीरज कुमार सिन्हा, अपर जिला पंचायतराज अधिकारी श्री धनराज सिंह, जिला खेल अधिकारी राहुल चोपड़ा, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र श्री मनीष चन्द्र चैधरी, क्षेत्राधिकारी श्री हीरालाल कनौजिया पुलिस बल के साथ एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री योगेश उपाध्याय, श्री रामवरन,श्री  जितेन्द्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद के अन्य विभागों से यथा-युवक/महिला मंगल दल सदस्यंांे, पी0आर0डी0, खिलाड़ी, एनवाई के वालेंटियर, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड एवं छात्रों द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रेम प्रकाश कुशवाहा द्वारा किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट लक्ष्यसीमा न्यूज।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment