Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
औरैया

औरैया के फफूंद में सन्दिग्ध परिस्थियों में युवक की गोली लगने से हुई मौत




औरैया के फफूंद में सन्दिग्ध परिस्थियों में युवक की गोली लगने से हुई मौत


थाना क्षेत्र के गांव पसईपुर में एक युवक अपने घर के कमरे में गोली लगने से मृत मिला मौके पर एक देसी तमंचा भी पड़ा था मृतक के सीने पर गोली लगी हुई थी और उसकी पत्नी घर से गायब थी।बच्चो के देखने पर मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पसाईपुर केशमपुर निवासी पैंतीस वर्षीय शिव महेंद्र सिंह पुत्र तेज सिंह दिल्ली में सॉफ्टवेयर कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था।तीन दिन पूर्व वह दिल्ली से गांव आया था उसकी पत्नी श्री देवी गांव में ही दो पुत्रों दस वर्षीय देव और संगम आठ वर्ष के साथ रहती थी।बुधवार की देर शाम बच्चे बाहर खेलने गए थे और घर पर पति पत्नी अकेले थे।तभी पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनी जिस पर पड़ोसी उसके घर की ओर पहुंचे जब तक बच्चे भी खेलकर वापिस आ गए लोगों ने बच्चो को घर के अंदर इधर उधर रोते हुए भागते देखा।बच्चों ने भागकर घटना अपने ताऊ हरीराम को बताई वे दुकान से भागकर घर पहुंचे,मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना पर घटना स्थल पर फफूँद पुलिस पहुंची घटना स्थल पर सी ओ अजीतमल भरत पासवान,अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा, एसपी औरैया चारु निगम व फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है।मृतक सिर्फ अंडरवियर पहने हुआ था।


शिवकांत = ब्यूरो चीफ औरैया 

Mo 9568020695


Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment