Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कन्नौज यूपी

कन्नौज: प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या




कन्नौज : में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या,युवक का शव घर के आंगन में पड़ा मिला,मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत एक युवक को हिरासत में लिया,घटना स्थल पर एडिशनल एसपी सीओ समेत भारी पुलिस बल मौजूद,डेडबॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेजा,मामला सिकंदरपुर चौकी कस्बे के आजाद नगर का।


मामला कन्नौज जनपद के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर चौकी कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले का है यहां देर रात समय लगभग 11:00 बजे संदिग्ध अवस्था में युवक का शव घर के आंगन में पड़ा मिला सूचना पर पहुंचे सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार शर्मा ने जांच पड़ताल शुरू की पता लगा कि युवक की प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी हत्या की सूचना पर छिबरामऊ थाना प्रभारी समेत कन्नौज के एडिशनल एसपी डॉ अरविंद कुमार व सीओ दीपक दुबे ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए उसके बाद मृतक राजू शर्मा उम्र 32 वर्ष मृतक के चाचा के तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी व एक युवक को तत्काल कार्रवाई करते हुए हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा मृतक की डेड बॉडी का पंचनामा भरकर कन्नौज पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम भेजने के लिए वाहन की व्यवस्था ना होने पर सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज ने ₹1000 का सहयोग देकर वाहन की व्यवस्था करा कर डेड बॉडी को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम लिए भेजा मामला दो सामुदायिक से जुड़ा होने पर घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया लेकिन मौके पर शांति भंग जैसी कोई स्थिति नहीं है क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है, मृतक राजू शर्मा के दो पुत्री बा 1 पुत्र है पुत्री नंदिनी उम्र 8 वर्ष पुत्री बंदिनी जिसकी उम्र 6 वर्ष है पुत्र ऋषभ इसकी उम्र 4 वर्ष है मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था इसलिए बच्चों का पालन पोषण करने के लिए मृतक की चाची के पास रखा गया है।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment