Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
मथुरा

मथुरा: महावन तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ किसान यूनियन टिकैत करीकर्ताओ ने किया घेराव



 मथुरा महावन आज दिनांक 8 जून 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में  महावन तहसील में बढ़ते जा रहे  भ्रष्टाचार  किसानों के साथ  तहसीलदार द्वारा किए जा रहे अभद्र व्यवहार के विरोध में तहसील महावन मैं प्रदर्शन कर तहसीलदार महावन विवेक सील के कार्यालय पर गगनभेदी नारेबाजी कर घेराव किया कार्यकर्ता तहसीलदार के कार्यालय के आगे ही जमीन पर बैठ गए एसडीएम महावन नीलम श्रीवास्तव  के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी  ने संयुक्त रूप से कहा तहसील महावन में किसान कार्यालयों के चक्कर काटते नजर आते हैं लेकिन तहसील में किसानों का कोई भी काम बिना सुविधा शुल्क के नहीं होता तहसील के कर्मचारियों ने अपना एक एक प्राइवेट कर्मचारी लगा रखा है जो बगैर सुविधा शुल्क के किसानों का काम नहीं करते तहसीलदार महावन किसानों को संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं देते किसानों से अभद्र व्यवहार करते हैं किसान जब अपने काम के लिए तहसील आते हैं तो उन्हें कर्मचारी इधर से उधर चक्कर लगवा  हैं लेकिन उनका काम नहीं करते इस भीषण गर्मी में किसान तहसील के चक्कर काटते हैं लेकिन तहसील प्रशासन कुंभकरण की  नीद सोए हुए हैं  जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं तहसील कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं

नहीं तो 1 हफ्ते के बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता किसानों के साथ तहसील महावन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी 

इस मौके पर मोनू पंडित जी उपेंद्र सिंह प्रभु दयाल सोनू चौधरी लखन चौधरी राजवीर सिंह छेदी सिंह योगेश कुमार फैजान कुरैशी आदि मौजूद थे 

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment