Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कानपुर देहात

कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने बृहद गै संरक्षण केंद्र गुरदही बुजुर्ग का किया निरीक्षण

 👉जिलाधिकारी ने सिकंदरा तहसील क्षेत्र के बृहद गै संरक्षण केंद्र गुरदही बुजुर्ग का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

👉गौशाला में साफ सफाई तथा  जल निकासी का उचित प्रबंध न होने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

👉निराश्रित घूम रहे गौवंशो को गौशाला में करें संरक्षित

👉जिलाधिकारी ने डूडा द्वारा  निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण, आवश्यक कार्रवाई हेतु दिए निर्देश।



संवाददाता कुलदीप कुमार।

 कानपुर देहात:  जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज सिकंदरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत बृहद गौ संरक्षण केंद्र गुरदही बुजुर्ग गौशाला का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान पशुओं को दिए जाने वाले चारे, टीकाकरण, रखरखाव इत्यादि के संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा जानकारी ली । उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए हरा चारा, भूसा, चूनी, चोकर, पानी इत्यादि का पर्याप्त मात्रा में प्रबंधन हर गौशाला पर होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान साफ, सफाई कम पाए जाने व जल निकासी का उचित प्रबंध न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गौशाला में साफ सफाई व जल निकासी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, किसी भी गौशाला में जल जमाव नहीं होना चाहिए, इसके अतिरिक्त समय-समय पर पशुओं के टीकाकरण, सांडों के बंध्याकरण इत्यादि के संबंध में भी विस्तृत दिशा निर्देश जिलाधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी  व खंड विकास अधिकारी को दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि हाईवे पर घूम रहे गौवंशो को भी गौशाला में संरक्षित करने हेतु व्यापक अभियान चलाया जाय। इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा तहसील सिकंदरा का भ्रमण किया गया, इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील दिवस पर होने वाली जनसुनवाई, तहसील मुख्यालय पर उपलब्ध स्टाफ के बारे में उप जिलाधिकारी सिकंदरा से जानकारी ली, साथ ही वोटर लिस्ट अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नये मतदाताओं का पंजीकरण करा कर मतदाता सूची में  शामिल कराया जाए। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में साफ सफाई, घास कटाई, अभिलेखों के उचित रखरखाव, लंबित  वादों के निस्तारण, तहसील दिवस जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण आदि के संबंध में भी निर्देशित किया। 

तदोपरान्त जिलाधिकारी ने तहसील डेरापुर क्षेत्र अंतर्गत एकीकृत स्लम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने आवासों में सभी  आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त कर  जल्द हस्तानांतरित करने के निर्देश करवाई संस्था को दिए। साथ ही उप जिलाधिकारी डेरापुर को  आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराते हुए पात्र लाभार्थियों को आवंटन किए जाने  की कार्यवाही पूर्ण करने हेतु भी निर्देशित किया। 

इस मौके पर उप जिलाधिकारी सिकंदरा डॉक्टर पूनम गौतम, उप जिलाधिकारी डेरापुर शालिनी,  अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/ पीओ डूडा अनीता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment