Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
Firozabad

फ़िरोज़ाबाद- जिलाधिकारी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,

जिलाधिकारी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, शिक्षक दिवस पर जनपद भर के विद्यालयों में आयोजित हुए कार्यक्रम।



डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से समूचे शिक्षक समुदाय को मिलती रहेगी प्रेरणा- डी0एम0


महान दार्शनिक, विद्वान, शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर पूरे जिले में आयोजित समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार द्वारा शिक्षक दिवस के सुवअवसर पर उत्कृष्ट प्रधानाचार्यों, शिक्षकों को जनपद स्तर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्रार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद डाॅ चन्द्रसैन जादौन रहें। इस सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करने वाले 10 प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की महत्पूर्ण विशेषता यह रही कि कार्यक्रम में राजकीय, अशासकीय एवं वित्तविहीन विद्यालयों प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण सम्मिलित किये गये। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हंै, आपको अपना श्रेष्ठ योगदान समाज एवं राष्ट्र हित में अपेक्षित है। क्षेत्रीय सांसद द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि समाज में शिक्षक ही समाज सुधारने का कार्य कर रहे हैं। उन्होने कहा कि हमें आपकी कार्यशैली पर गर्व है। सम्मानित शिक्षकों में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बालक व बालिका से चयनित 02 प्रधानाचार्य एवं 02 अध्यापक प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज टूण्डला, फिरोजाबाद मुदिता पाण्डेय, प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल सोथरा, फिरोजाबाद रामपाल सिंह, सहायक अध्यापक राजकीय हाईस्कूल बसई मुहम्मदपुर, फिरोजाबाद के0वी0 सिंह, सहायक अध्यापक राजकीय हाईस्कूल कारीखेड़ा, फिरोजाबाद रमेश चन्द्र कठेरिया। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय बालक व बालिका से चयनित 02 प्रधानाचार्य एवं 02 अध्यापक प्रधानाचार्या सुगरा बेगम गल्र्स इण्टर काॅलेज, फिरोजाबाद डा0 शमशाद बानो। प्रधानाचार्य श्री राणा प्रताप सिसोदिया इण्टर काॅलेज भौडे़ला टूण्डला फिरोजाबाद राजपाल ंिसंह, पी0टी0आई0 श्री पी0डी0 जैन इण्टर काॅलेज, फिरोजाबाद रविनन्दन, प्रवक्ता लोक राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज, जसराना फिरोजाबाद अरूण कुमार।  स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय बालक व बालिका से चयनित 01 प्रधानाचार्य एवं 01 अध्यापक  प्रधानाचार्य प्रहलादराय टिकमानी सरस्वती विद्या मन्दिर इ0का0 शिकोहाबाद फिरोजााबद सुभाष चन्द्र सिसौदिया, प्रवक्ता पुरातन सरस्वती विद्या मन्दिर इ0का0 शिकोहाबाद नारायण हरी हैं। कार्यक्रम का संचालन अशोक अनुरागी प्रधानचार्य, राजकीय हाईस्कूल बसई मुहम्मदपुर फिरोजाबाद द्वारा किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह के अन्त में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद मुदिता पाण्डेय द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।



कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय दबीयाई पहुंचे वहां उन्होने जनपद के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जब एक शिक्षक विभिन्न कठिनाईयों से जूझता हुआ भारत के सर्वोच्च संवैधनिक पद पर पहुॅचा। डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सदैव ही समूचे शिक्षक समुदाय को प्रेरणा प्राप्त होती रहेगी। उन्होंने शिक्षकों को कर्तव्यबोध का एहसास कराते हुए कहा कि शिक्षक सदैव से ही सम्माननीय रहा है। आज के दौर में शैक्षणिक कार्य और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है, क्योंकि अभिभावक अपने बच्चे को अधिकाधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना चाहता है। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक रूप से सुधार करते हुए विभिन्न मानकों को पूरा किया गया है। बहुत सारे शिक्षकों द्वारा नवाचार और स्वयं की प्रेरणा से विद्यालयों को सुधारा गया है। इस प्रकार से वर्तमान में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो रहीं है। उन्होंने कर्तव्यबोध कराते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का स्थान निर्धारित करता है कि आपका दायित्व क्या है। उन्होंने नकारात्मकता को छोड़ सकारात्मकता की ओर बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि इससे नये रास्ते खुलते हैं। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अध्यापक व अध्यापिकाओं को प्रशस्ति पत्र व बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए, स्कूल बैग पाकर बच्चे गदगद खुश हो गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा, बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष पाण्डेय, हुमाना प्रोग्राम मैनेजर क्रिस्टीना सहित स्कूली छात्र-छात्राऐं एवं अध्यापक व अध्यापिकाऐं उपस्थित रहें।


Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment