Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
आगरा

आगरा: 14 वर्षीय किशोरी साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, एक आरोपी ने लगाई फांसी हुई मौत।

 👉निवोहरा में अपने पिता के ठेले से वापस लौट रही किशोरी को टेंपो में डालकर ले गए युवक, रास्ते में किया गैंगरेप , एक आरोपी ने लगाई फांसी हुई मौत


ब्यूरो डेस्क लक्ष्यसीमा न्यूज।

आगरा: फतेहाबाद निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव में एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत तीन युवक एक किशोरी को एक टेंपो में डालकर उस समय ले गए जब वह पिता के ठेले से घर लौट रही थी। रास्ते में तीनों ही युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी जब किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दी तो पुलिस ने युवकों की खोजबीन करना शुरू कर दिया। वहीं एक आरोपी युवक ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को डॉक्टरी मुआयना के लिए आगरा भेजा है। वही मुकदमा दर्जकर आरोपियों  की तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 7:00 बजे निबोहरा  थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी जिसका पिता शमशाबाद क्षेत्र के गांव में ठेला लगाकर अपना गुजारा करता है। शाम करीब 7:00 बजे ठेले से लौट कर आ रही थी । 14 वर्षीया किशोरी को रास्ते में अपने गांव के नजदीक मुक्तिपुरा शमशाबाद के 3 युवक टेंपो में सवार  मिले। जिन्होंने किशोरी को जबरन अपने टेंपो में बैठा लिया तथा उसे घूमाने लगे। इसी बीच में गांव से कुछ दूरी पर एक नाले के किनारे तीनों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रात करीब 1:00 बजे किशोरी को एक मंदिर के पास टेंपो से उतार कर भाग गए ।बदहवास किशोरी अपने घर पहुंची तथा इसकी जानकारी अपने पिता को दी। घटना की जानकारी निबोहरा  पुलिस को दी पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे जगदीश नाम के एक आरोपी ने अपने घर के नजदीक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। एसीपी आनंद कुमार पांडे के मुताबिक घटना के बाद किशोरी को मेडिकल के लिए आगरा भेजा गया है। वही एक आरोपी के फांसी लगाई जाने की जानकारी मिली है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment