Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
Uttar Pradesh

फर्रुखाबाद: एस.जी.एस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पावन महोत्सव।



फर्रुखाबाद - 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ एसजीएस पब्लिक स्कूल बरुआ नगला जहानगंज फर्रुखाबाद में 77वां स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। विद्यालय की साज-सजावट अत्यंत आकर्षक थी। विद्यालय के प्रांगण में प्रबंधक गंगाराम राजपूत और पूर्व सैनिक संतराम राजपूत द्वारा ध्वजारोहण किया गया और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देश भक्ति के नारे लगाए गए एवम देश भक्ति गीत गए।

o

बच्चों ने देशभक्ति के गीतों व नृत्यों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने ‘भारत है पहचान मेरी तिरंगा है शान मेरी’ तथा 'जलवा तेरा जलवा' गीत पर डांस करके ऐसा समां बांधा कि समस्त वातावरण देशभक्तिमय हो गया। विद्यालय में बच्चों द्वारा आर्मी परेड रिहर्सल का भी आयोजन किया गया जिसने आए हुए सभी लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। विद्यालय के डायरेक्टर धीरेंद्र राजपूत द्वारा बताया गया की स्कूल इंग्लिश मीडियम है। जिसमे क्लास 1 से लेकर 8 तक पढ़ाई होती है विद्यालय में बहुत ही कम शुल्क में बच्चों को उत्तम शिक्षा दी जाती है और जो बच्चे दूर दराज के गांव से आते है उनके लिए वाहन की भी व्यवस्था उपलब्ध है वैन उनको समय से घर से स्कूल और स्कूल से घर पर छोड़ती है स्कूल की प्रधानाचार्या रेखा राजपूत द्वारा बताया गया अगर कोई बच्चा बहुत ज्यादा ही गरीब है और पढ़ने का इच्छुक है तो उसको कम से कम शुल्क में विद्यालय में एडमिशन दिया जाता है। सभी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर प्रबंधक गंगाराम राजपूत, डायरेक्टर धीरेंद्र राजपूत, प्रधानाचार्या रेखा राजपूत तथा अध्यापक अमितेश कश्यप , शिवम चतुर्वेदी, आग्रज राजपूत, सुरजीत यादव, अभिषेक शर्मा, नीलू , वर्षा , शिवा , नम्रता, रंजना, स्वाति पाल एवम बहुत से बच्चों के अभिभावक सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

फर्रूखाबाद से अमितेश कश्यप की रिपोर्ट।


Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment