Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कानपुर देहात

कानपुर देहात: डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक।

जिलाधिकारी ने जिला स्वच्छता समिति/जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक, कार्यो में तेजी लाने के दिये निर्देश। 

जो भी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कार्यो में शिथिलता बरतेगें, उनके खिलाफ की जायेंगी कठोर कार्यवाही: जिलाधिकारी



संवादाता  - कुलदीप सिंह कानपुर देहात । 

कानपुर देहात: जिला स्वच्छता समिति/जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। इस बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वितीय फेज के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में चयनित ग्रामों/ ग्राम पंचायतों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मॉडल गांव की संकल्पना का जो लक्ष्य आज शासन द्वारा निर्धारित किया गया है, उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी पूरी शिद्दत के साथ कार्य करें। मॉडल गांव में विद्यमान शौचालय को गतिशील बनाया जाए, साथ ही साथ मॉडल गांव में किसी प्रकार की गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। इन गांवों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, इसके अलावा इस बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वितीय पेज के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में चयनित ग्रामों/ ग्राम पंचायत की अवशेष कार्य योजना के अनुमोदन पर भी चर्चा की गई। इस चर्चा के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 266 ग्रामों की कार्य योजना बना ली गई है, इस पर  युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा 

मुख्य विकास अधिकारी को दिया आदेश ।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि जो भी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वच्छता फेज टू के अंतर्गत कार्य निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ नहीं कर रहे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए, जिससे इस योजना में गति आ सके और कार्य बाधित ना हो पाए, जैसा कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि स्वच्छ भारत मिशन फेज-टू के अंतर्गत लोगों के अंदर सामुदायिक अभिप्रेरण पैदा करना, सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण करना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करना, शौचालयों की मरम्मत करना, व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण करना, जिससे गांव की दशा एवं दिशा में परिवर्तन किया जा सके, साथ ही साथ स्वच्छता की कमी के कारण स्वास्थ संबंधी जिन समस्याओं का सामना ग्राम वासियों को करना पड़ता है उन समस्याओं से उनको निजात दिलाया जा सके। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर, अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन के कार्यों की समीक्षा भी की गई और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि इन कार्यो में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरते, कार्यो को ससयम पूर्ण किया जाये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, जिला पंचायत राज अधिकारी, डीसी मनरेगा, पीडी, जिला विकास अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।


Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment