Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कानपुर देहात

कानपुर देहात: डीएम निर्देश पर बनीपारा मंदिर का अपर जिलाधिकारी ने किया भ्रमण।

 👉अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बनीपारा व धर्मगढ़ बाबा मंदिर का किया भ्रमण, व्यवस्थाओं को पूर्ण करने हेतु दिये निर्देश।


संवादाता कुलदीप सिंह।

कानपुर देहात: जिलाधिकारी  नेहा जैन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता द्वारा बनीपारा मन्दिर का भ्रमण किया गया और वहाँ पर जलाभिषेक आदि का भी भ्रमण किया गया तथा उसके बगल में स्थित तालाब का भी निरीक्षण किया गया तथा उसके सौन्दर्यकरण कराये जाने हेतु तालाब को चिन्हित किया गया है, जो सी०एस०आर० से कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त थाना दिवस रसूलाबाद का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में यह पाया गया कि रजिया बानो पत्नी नादर खाँ निवासी खेड़ा कुर्सी व महेश कुमार पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी कठारा, आदि के भूमि संबंधी कई मामलों में निस्तारण की गुणवत्ता ठीक नहीं है. जिसके संबंध में उपजिलाधिकारी और संबंधित प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि इसका निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, जो थाना दिवस का उदद्देश्य है। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व और पुलिस संयुक्त रूप से साथ में जाए तथा इसके संबंध में उपजिलाधिकारी लेखपालों को भी निर्देशित करें कि भूमि संबंधी प्रकरण का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करें। साथ ही तहसील रसूलाबाद में धर्मगढ़ मन्दिर का भी निरीक्षण किया गया और वहाँ के उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी से जानकारी की गयी। उपजिलाधिकारी द्वारा जलाभिषेक के लिए आने वाले कावड़ियों हेतु रास्ता आदि का नजरी नक्शा भरकर तथा अधिशासी अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित करायी गयी तथा सजगता के साथ सोमवार को होने वाले जलाभिषेक की व्यवस्था करायी गयी है।


Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment