Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
फिरोजाबाद

जसराना में किया गया निःशुल्क नवोदय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ।

 


संवादाता सुनील निषाद।

फिरोजाबाद: जसराना में लोधी क्षत्रिय एम्प्लाइज एसोसिएशन लक्ष्य के राष्ट्रीय संयोजक अमरपाल सिंह लोधी आईआरएस ज्वांइट कमिश्नर भारत सरकार की प्रेरणा से जसराना में लक्ष्य टीम फिरोजाबाद की तरफ से निःशुल्क नवोदय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया।लक्ष्य ब्लाक अध्यक्ष जसराना सुमन राजपूत तथा उपाध्यक्ष रुक्मिणी वर्मा ने फीता काटकर कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया।आराम सिंह ने दो अक्टूबर को जसराना में आयोजित होने वाले विशाल शैक्षिक महाकुंभ तथा लक्ष्य प्रतिभा सम्मान समारोह व कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों को प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया।ब्लाक संरक्षक माधौ सिंह ने बालिका शिक्षा के प्रति सभी को जागरूक किया।गजाधर सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा चयन की विस्तृत जानकारी दी।हरेंद्र कुमार ने बच्चों का मॉक टेस्ट लिया।धर्मेंद्र कुमार ने सभी बच्चों को कोचिंग में नियमित उपस्थित रहने के लिए प्रेरित किया।नेम सिंह ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा की।इस दौरान लक्ष्य टीम द्वारा नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पुस्तक वितरण किया।कोचिंग सेंटर पर ग्राम नगला कलू,क़ुतुकपुर,नगला मेंहदी,नगला पीपल तथा जसराना के छात्र लाभान्वित होंगे।इसअवसर पर सरला देवी,ओमकार सिंह,शिवकुमार,अमित,बबलू,विनोद,शैतान सिंह तथा सभी अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment