Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कानपुर देहात

कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने की जिला स्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा।

 अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड भी बनाया जाए:जिलाधिकारी

राजस्व वसूली में प्रगति लाए सभी एसडीएम:जिलाधिकारी



कानपुर देहात: जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई । बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि  निलंबित चल रही दुकानों पर जल्द अंतिम निर्णय लेकर आगे की कार्यवाही पूर्ण  करें। उन्होंने कहा अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड भी बनना है, ऐसे में सभी अंत्योदय अन्न योजना लाभार्थी का सत्यापन करते समय गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य भी साथ में किया जाये। उन्होंने मिड डे मील तथा आईसीडीएस के तहत उपलब्ध कराए जा रहे खाद्य सामग्री में गुणवत्ता व मानक का ध्यान रखने के निर्देश दिए ।उन्होंने जिले में 75 मॉडल स्टोर /अन्नपूर्णा  स्टोर खोले जाने की समीक्षा की, जिसमें डिस्ट्रिक्ट सप्लाई ऑफीसर द्वारा बताया गया कि अभी तक 67 अन्नपूर्णा स्टोर /मॉडल स्टोर निर्माण हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है शेष पर कार्रवाई की जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा इस कार्य को शीघ्र पूर्ण कर ,75 के अतिरिक्त  भी मॉडल स्टोर बनाने पर बल दिया जाना चाहिए । परिवहन व्यवस्था के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम के डिपो से परिवहन ठेके द्वारा द्वारा उचित दर विक्रेता की दुकान तक खाद्यान्न पहुंच जाने की समीक्षा की गई तथा निर्देश दिए गए की उचित समय पर उचित मात्रा में बिना किसी गड़बड़ी के राशन दुकानों तक पहुंचना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या घोटालेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  


 जिलाअधिकारी द्वारा उप जिलाअधिकारियों के साथ राजस्व कार्यो की समीक्षा  की गई, जिसमें राजस्व वादों के निस्तारण की स्थिति, एंटी भूमिया के अंतर्गत  मुक्त कराने,  धारा 67 के अंतर्गत वादों की प्रगति, आय, जाति निवास व अन्य प्रमाण पत्रों के समय से निर्गत होने, विभागीय कार्यवाही, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, रियल टाइम खतौनी, निर्माणाधीन आदि प्रमुख रूप से चर्चा की।


कब्जों को जल्द मुक्त कराने, आवास स्थलों का आवंटन करने,आय  प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र ससमय जारी करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा वह मानचित्र का डिजिटलीकरण तेजी से किया जाए साथ हीअन्य बिंदुओं पर भी जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश  सभी एसडीएम को दिए गए और कहा गया जो भी कार्य कराया जाए उसको संबंधित पोर्टल पर अपलोड/ अपडेट अवश्य कराया जाय। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता, सभी एसडीएम व संबंधित सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संवादाता - कुलदीप सिंह (कानपुर देहात)

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment