Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कानपुर देहात

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किए

 आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु संग्रहीत किए गए नमूने।



संवाददाता कुलदीप कुमार।

कानपुर देहात: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए जनपद में आगामी रक्षाबन्धन पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय यथा-खोया दूध एवं दूग्ध उत्पाद से निर्मित 'मिठाईयों, समस्त प्रकार की मिठाईयाँ एंव अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के लिए दिनांक 28.08.2023 से 30.08.2023 तक प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाये जाने  है, उक्त के अनुपालन में जनपद कानपुर देहात में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मनोज कुमार वर्मा, सहायक आयुक्त (खाद्य) - ।। एवं शैलेश दीक्षित, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के में जनपद के विभिन्न स्थानों में कार्यवाही करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किए गए, विवरण निम्न है-

1. सुरक्षा अधिकारी सुबोध कुमार द्वारा खाद्य कारोबारकर्ता बलराम पुत्र  गंगा राम से खाद्य पदार्थ-खोया के 02 नमूने एवं खाद्य कारोबारकर्ता धमेन्द्र पाल से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर संग्रहीत कर जाँच संग्रहीत कर जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।

2. खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनीता यादव द्वारा स्थान- लक्ष्मी बाई नगर, पुखरायाँ स्थित खाद्य कारोबारकर्ता विष्णुदत्त से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध तथा स्थान - अहरौली मोड़ पुखरायाँ स्थित खाद्य कारोबारकर्ता कल्लू पुत्र सलीम की मिठाई दुकान से खाद्य पदार्थ बर्फी का नमूना संग्रहीत कर जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को रंगीन मिठाईयों के निर्माण में रंग का प्रयोग मानक के अनुरूप हीं करने व आम जन मानस को जागरूक किया गया कि वे अत्यधिक रंगीन मिठाईयों न खरीदे न ही उनका सेवन करें।

3. खाद्य सुरक्षा अधिकारी  दिनेश चन्द्र द्वारा अम्बियापुर स्टेशन डेरापुर स्थित विकास कुमार के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ- छेना मिठाई का नमूना संग्रहीत कर जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।

4. खाद्य सुरक्षा अधिकारी  राम बिहारी द्वारा गजनेर रोड नबीपुर स्थित खाद्य कारोबारकर्ता सुमित कुमार पाण्डेय से खाद्य पदार्थ पेड़ा का नमूना संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।

5. खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराग द्वारा गाँधी नगर रसूलाबाद स्थित खाद्य कारोबारकर्ता श्रवण कुमार एवं संतोष कुमार से खाद्य पदार्थ खोया के 02 नमूने संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment