Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
Uttar Pradesh

कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र- छात्राओं को किया पुरस्कृत



जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र- छात्राओं को किया पुरस्कृत I











कानपुर देहात से कुलदीप सिंह की रिपोर्ट

जिलाधिकारी  नेहा जैन की अध्यक्षता में नवोदय विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति/ विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई I जिलाधिकारी सहित सभी सम्मानित सदस्यों के विद्यालय आगमन पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा तिलक  लगाकर स्वागत किया गया I तत्पश्चात जिलाधिकारी सहित सभी सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया I कला शिक्षिका अंजुलि के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत एवं संगीत अध्यापक  श्याम मिश्रा  के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं द्वारा  प्रस्तुत सरस्वती वन्दना ने सबका मन मोह लिया I इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा सत्र 2022-23 के सी.बी.एस.ई. परीक्षा में 90 एवं उससे अधिक अंक प्रतिशत लाने वाले कक्षा दस  के 17 एवं कक्षा बारह के 9 मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया I 

तत्पश्चात विद्यालय प्रबंध समिति/ विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक की कार्यवाही समस्त सदस्यों के परिचय के साथ प्रारंभ हुई I विद्यालय के प्राचार्य द्वारा नवोदय विद्यालय कानपुर देहात के संक्षिप्त परिचय एवं विद्यालय की वर्तमान स्थिति का चित्रांकन करते हुए कहा गया कि सन 1999 ई० में स्थापित जवाहर नवोदय विद्यालय कानपुर देहात में वर्तमान समय में कुल 488 विद्यार्थियों में 313 छात्र एवं 175 छात्राएं अध्यनरत है I वर्तमान समय में कार्यरत कुल 49 स्टाफ सदस्यों में 33 शैक्षिक एवं 16 गैर शैक्षणिक स्टाफ है जिसमे दो काउंसलर (पुरूष एवं महिला) तथा छात्राओं हेतु दो मैट्रन भी शामिल हैं I बैठक में विद्यालय के मूल उद्देश्य एवं राष्ट्रीय एकता संवर्धन में सहायक प्रवजन नीति का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों पर होने वाले विभिन्न मदों में खर्च का भी वर्णन किया गया I उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय का प्रवजन (Migration) जवाहर नवोदय विद्यालय,मानसा(पंजाब) से है एवं तृतीय भाषा के रूप में इस विद्यालय में कक्षा VI से IX तक पंजाबी भाषा एक अनिवार्य विषय है I

बैठक के माध्यम से प्राचार्य द्वारा गत बैठक में दिए गए आश्वासन के अनुरूप आतंरिक सड़क के निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग से मिलाने वाले संपर्क मार्ग पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, छात्रों के हॉस्टल के निकट Rain Water Harvesting के निर्माण, विद्यालय के पुस्तकालय एवं कंप्यूटर लैब हेतु दो AC एवं विद्यालय में 100 पंखे प्रदान किये जाने पर  जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया I  प्राचार्य के द्वारा पुस्तकालय एवं कंप्यूटर लैब हेतु दो और AC, विद्यालय में भ्रमण करने वाले अभिभावकों हेतु शेडेड सीमेंट की बैठक व्यवस्था, आतंरिक सड़कों के चौड़ीकरण, तथा एक अतिरिक्त कमरे के निर्माण हेतु अनुरोध किया गया I जिसे जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र किये जाने का आश्वासन दिया गया I प्राचार्य द्वारा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में बी.एस.ए. के माध्यम से सभी विद्यालयों में कक्षा पांच में अध्यनरत विद्यार्थियों के पंजीकरण का अनुरोध किया गया जिसे तत्काल जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर बी.एस.ए. को निर्देशित कर किये जाने का निर्देश दिया गया  I इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए.के.सिंह,  पी.डब्ल्यू डी के सहायक अभियंता साहिबे आलम, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ए .एच अंसारी, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, देव समाज के प्रबंधक  के.एस.चौहान, अभिभावक  गोल्डन द्विवेदी एवं  किरण ओमर उपस्थित रहे I अंत में उपप्राचार्या  शशिबाला द्वारा जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष सहित सभी गणमान्य सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्त की गयी I



Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment