Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कानपुर देहात

कानपुर देहात: डीएम अध्यक्षता में जिला स्वास्थय समिति की मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष हुई बैठक

 जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं में चिकित्सक लाये सुधार, अन्यथा होगी कार्यवाही: जिलाधिकारी।

स्वास्थ संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार दूरस्थ क्षेत्रों में भी सुनिश्चित किया जाए।

महिला जिला चिकित्सालय में निर्मित प्राइवेट वार्ड की तर्ज पर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्राइवेट वार्ड बनाएं: जिलाधिकारी।


कानपुर देहात:-  जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में आयोजित हुई, बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सुविधाओं में हुए सुधार के संबंध में जानकारी ली तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृण करने और सुलभ जनता के लिए बनाने हेतु मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुद्रण करने हेतु हम सभी को मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्राम वार स्वस्थ्य प्लान के अनुरूप ब्लॉक वार प्लान तैयार करने के उपरांत जनपद वार स्वास्थ्य प्लान तैयार निर्धारित प्रारूप पर किये जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों जिसमें सरकारी अस्पतालों में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र शिवली की डॉo राशि जैन तथा गैर सरकारी अस्पतालों में ओम हॉस्पिटल के डॉक्टर हर्षित दीक्षित को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जनता को अत्यधिक लाभ दिए जाने के दृष्टिगत प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति की इस बैठक में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 24-25 तथा 25-26 हेतु बजट को प्रस्तावित कर शासन को प्रेषित किए जाने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि आगामी वित्तीय वर्षों में जनपद की स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाये जाने के दृष्टिगत उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों से सुझाव प्राप्त किए गए। उन्होंने कहा कि इस बार बजट को इस प्रकार प्रस्तावित किया जाए जिससे हम अपने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर कर सकें। उन्होंने कहा कि नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जहां लैब टेक्नीशियन अथवा लैब असिस्टेंट मौजूद है उन स्वास्थ्य केंद्रों पर माइक्रोस्कोप की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए तथा स्लाइड आदि को तैयार करने हेतु प्रशिक्षण भी प्रस्तावित करें। उन्होंने शासन द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश व देश को क्षेय रोगों से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य हेतु वृहद स्तर पर स्पुटम जांच क्षेत्र में बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आशाओं द्वारा वीएचएनडी सेशन को नियमित रूप से संचालित ना करने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए वीएचएनडी सेशन को सक्रिय रूप से अमल में लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर आशा संगिनी व सहायक को मिलने वाले इंसेंटिव के भुगतान लंबित ना रहे। उन्होंने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर समस्त सी एच ओ की ऑनलाइन उपस्थिति रिपोर्ट को जनपद स्तर पर डीपीएम तथा ब्लॉक स्तर पर बीपीएम द्वारा नियमित अवलोकन करते हुए अपनी रिपोर्ट संबंधित एमओआईसी को प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए ।  जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाकर सीएचसी एवं पीएचसी में साफ सफाई का कार्य किया जाए, इसमें अच्छा कार्य करने वाले चिकित्सकों को आगामी 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा। 

   इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह, डिप्टी सीएमओ, सभी एमओआईसी आदि उपस्थित रहे।

संवादाता - कुलदीप सिंह 

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment