Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
इटावा यूपी

इटावा: दो बच्चो ने जनपद में पाया पहला स्थान हुए सफल।

 अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा परिणाम में एसडी कान्वेंट पब्लिक स्कूल के दो बच्चे ने जनपद में पहला स्थान पाकर हुए सफल

 


  

इटावा-

जसवंतनगर: अटल आवासीय विद्यालय कानपुर मंडल की प्रवेश परीक्षा परिणाम में जसवंतनगर के एसडी कान्वेंट पब्लिक स्कूल के दो बच्चों ने जनपद टॉप टेन सूची में बनाया पहला स्थान। स्कूल की ओर से बच्चों का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया गया।

नगर से बलरई मार्ग पर स्थित एसडी कान्वेंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रामानंद सिंह चौहान ने बताया है कि अटल आवासीय विद्यालय कानपुर मंडल में शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश के लिए कानुपर मंडल के 6 जिलों में हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया है कि एसडी स्कूल से दो बच्चों की तैयारी कर अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग कराया था। इस परीक्षा के परिणाम में उनके विद्यालय एसडी कान्वेंट पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया पुत्री ऋषी कुमार ने मंडल में चौथा व जनपद में प्रथम व दिव्यांशु पुत्र प्रमोद कुमार ने मंडल में पांचवा व जनपद में दूसरा स्थान पाकर सफलता हासिल की है। जनपद इटावा से 6 बालिकाओं व 3 बालको समेत 9 विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु चयन किया है। एसडी कान्वेंट स्कूल के चयनित हुए छात्र-छात्रा को संस्था की ओर सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मानित किया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र ने कठिन परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल कर अपने माता-पिता, गुरुजनों व स्कूल के साथ-साथ जनपद व क्षेत्र का नाम भी रोशन किया हैं। इन दोनों सफल बच्चों ने सफलता प्राप्त करने का श्रेय अपने संस्था, गुरुजनों व माता पिता के आर्शीर्वाद को दिया है इस दौरान प्रबंधक अर्चना सिंह चौहान सहित शिक्षक शिक्षिकाओं में राममोहन शर्मा, यदुवीर सिंह छोटे यादव, विवेक परिहार, नरसिंह चौहान, डा.काजल चौहान, आदित्य चौहान, लक्ष्मी तोमर, रिया चौहान, एकता सिंह आदि ने  सफल छात्र-छात्रा को फूल माला पहनाकर शील्ड प्रदान करते हुए प्रोत्साहित किया है।

विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सफल बच्चों को सम्मानित करते रामानन्द चौहान, यदुवीर सिंह आदि लोग।

ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज 

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment