Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
औरैया

दिबियापुर,औरैया: सक्षम संस्था व परस्पर सहयोगी ग्रुप की हुई बैठक।



व्यक्ति के जीवित रहने पर तो सभी करते मदद आओ मरणोपरांत भी करे आर्थिक मदद- पंकज तिवारी


दिबियापुर,औरैया। मंगलवार को दिबियापुर स्थित शांति पैलेस में सक्षम संस्था व परस्पर सहयोगी ग्रुप की सामूहिक रूप से बैठक की गई। जिसमें लोगो को परस्पर सहयोगी ग्रुप से जुड़ने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। संगठन के प्रांत सह सचिव पंकज तिवारी ने बताया कि 20 जून को सक्षम संस्था का स्थापना दिवस मनाया जाता है। सक्षम संस्था ने जनपद में आज एक बड़ा नाम कमाया है। संस्था विकलांग व्यक्तियों के लिए कार्य कर रही है, अब संस्कृति कार्यक्रमो में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। वही कोरोना काल मे शुरू हुए परस्पर सहयोगी ग्रुप के नियमो को भी बताया जिससे जुड़े किसी भी व्यक्ति के मरणोपरांत ग्रुप के अन्य सदस्य उसकी आर्थिक मदद करते है। कोरोना काल मे ग्रुप के मुख्य संस्थापक स्व रवि किशोर मिश्रा की मृत्यु के उपरांत परस्पर सहयोगी ग्रुप ने उनके परिवार की आर्थिक मदद की। जिससे उनके परिवार के भरण पोषण में मदद हुई। इस अवसर पर अनिल कुमार तिवारी, अन्नू शुक्ला, नागेंद्र शुक्ला, आदित्य तिवारी, रविन्द्र कुमार, आनंद, धीरज, सुमन चतुर्वेदी, रश्मि पाठक, उमेश द्विवेदी, सुमन शर्मा, छुन्ना तिवारी, अवनीश, प्रदीप, सचिन,अनुपम मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, अमित, विकास त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

 


सक्षम संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया


दिबियापुर,औरैया। सक्षम संगठन के स्थापना दिवस पर शांति पैलेस पर बैठक हुई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्रा, राष्ट्रीय सह महिला प्रमुख सुमन चतुर्वेदी, प्रान्त सह प्रमुख पंकज तिवारी, जिलाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, धीरज शुक्ला, धीमहि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ऋतु चन्देरिया व अनुपमा मिश्रा ने संगठन के ब्रांड एम्बेसडर सूरदास को माल्यार्पण कर किया। प्रान्त सह सचिव पंकज तिवारी ने संगठन के कार्यों के विषय मे बताया। संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के विषय मे चर्चा की। नेत्रवाधित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम गुप्ता ने नेत्र समस्याओं पर चर्चा की। नेत्रवाधित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम गुप्ता ने कहा कि नगर में निशुल्क नेत्र शिविर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने कहा कि संगठन को जहाँ भी हमारी जरूरत होगी हम संगठन के साथ खड़े होंगे। इस अवसर पर अतुल दुबे, रश्मि पाठक, सुमन शर्मा, पूजा, नागेंद्र शुक्ला, अन्नू शुक्ला, मनू पांडेय, कवि पवन द्विवेदी, सचिन चोटीवाला व अन्य परस्पर सहयोगी ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।


ब्यूरो रिपोर्ट- लक्ष्यसीमा न्यूज।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment