Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
गोरखपुर

गोरखपुर, यूपी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम योगी का अलग अंदाज,स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क …

गोरखपुर,यूपी: 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम का अलग अंदाज,स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क केवल योग से ही संभव : सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी की प्रेरणा से दुनिया भर में मनाया जा रहा है योग




अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे यूपी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी कड़ी में गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर में 9वें 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने योगा के विभिन्न योगासन भी किए।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सामान्य स्वास्थ्य के लिए लोग कई तरह एक्सरसाइज करते हैं लेकिन, स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क केवल योग से ही संभव है। योग की विधा से ही ऐसा हो सकता है। भारतीय मनीषा के हजारों वर्षों की ये परंपरा हम सब की विरासत का हिस्सा है.


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आज दुनिया के 200 देश अंतरराष्ट्रीय योग के अवसर पर योग के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जुड़े हैं. इस तरह वह योग की विभिन्न विधाओं के साथ जुड़कर भारत की ऋषि परंपरा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं.


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए इसे अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि योग संपूर्ण जीवन पद्धति, जीवन का अनुशासन है. शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, योग के स्वाभाविक परिणाम हैं, इसलिए योग अवश्य अपनाएं.


ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment