Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
यूपी

शाहजहांपुर, यूपी: आगामी बाढ़ से बचाव की तैयारियों के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हु…

 आगामी बाढ़ से बचाव की तैयारियों के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई संपन्न


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में पशुओं के लिए आश्रय स्थलों एवं चारे का पर्याप्त प्रबंध किया जाए : डीएम



शाहजहाँपुर:  डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2023 की आगामी बाढ़ से बचाव की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की बाढ़ से बचाव के संबंध में समस्त तैयारियां समय से पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा किजनप्रतिनिधिगणों से प्राप्त सुझावों के आधार पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए तैयारियां पूर्ण की जाए, जिससे बाढ़ के कारण होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ से बचाव के संबंध में समस्त तैयारियां समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, इसके क्रम में सभी जनप्रतिनिधिगणों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। जिलाधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के रहने हेतु आश्रय स्थलों एवं उनके चारे का पर्याप्त प्रबंध किया जाए। पशुओं के टीकाकरण कार्य भी समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश डीएम ने दिए। बाढ़ चैकियों की समय से स्थापना सुनिश्चित करने एवं उन पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किये जाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ चैकियों की सूची संबंधित जनप्रतिनिधिगणों को भी उपलब्ध कराई जाए। बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दिए। डीएम ने कहा कि बाढ़ से बचाव के सम्बंधित योजनाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाय एवं पुराने कार्यों में आवश्यकतानुसार रिपेयरिंग का कार्य भी समय से सुनिश्चित किया जाय। डीएम ने नगरीय निकाय के अधिकारियों एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में साफ सफाई का पर्याप्त प्रबंध निश्चित किया जाए। नगर क्षेत्र में नालों की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कोलाघाट पुल एवं अन्य क्षेत्रों में नावों पर ओवरलोडिंग ना हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिए। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियो एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियो को निर्देश दिए कि संबंधित गांवों के संभ्रांत नागरिकगणों एवं ग्राम प्रधानों के साथ बैठक अवश्य कर लें। बैठक के दौरान सांसद अरूण कुमार सागर, महापौर अर्चना वर्मा,विधायक कटरा वीर विक्रम सिंह प्रिंस, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन, सहित संबंधित अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।


ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज।


Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment