Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
फिरोजाबाद यूपी

फीरोजाबाद: दोस्तों के साथ नहर नहाते समय डूबे युवक का दूसरे दिन करहल क्षेत्र में मिला शव।




दोस्तों के साथ नहर नहाते समय डूबे युवक का दूसरे दिन करहल क्षेत्र में मिला शव।

24 घंटे बाद इटावा जनपद की करहल स्थित बोझिया क्षेत्र के नहर में मिला शव 


जसराना। रविवार को दोस्तों के साथ अपने चाचा की ससुराल में आया युवक नहर पटिकरा में दोस्तो के साथ नहाते हुए डूब गया।  युवक के नहर में डूबने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया जानकारी मिलने पर पुलिस एवं स्वजन युवक को स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश करते रहे। युवक का शव दूसरे दिन थाना करहल क्षेत्र की बा‌ेझिया नहर में तैरता मिला। थाना दन्नाहार जनपद मैनपुरी के गांव भटानी निवासी शिशुभान (24) पुत्र मुन्नालाल गांव के ही रतनेश, उदयवीर एवं चकरनगर इटावा निवासी अंकुश के साथ मालनपुर ग्वालियर में नौकरी करता है। नौकरी से छुट्टी लेकर चारों दोस्त थाना जसराना के गांव पटीकरा में मौजूद अपने चाचा की ससुराल में आया था। इस दौरान अपने दोस्तों के साथ नहर में नहा रहा था। तीनों दोस्त जहां नहर के किनारे नहा रहे थे जबकि शिशुभान नहर में अंदर चला गया और डूब गया। दोस्त को डूबता देख तीनों ने चीखना चिल्लाना शुरु कर दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। जब तक लोग कुछ कर पाते युवक नहर में डूब गया। रविवार को सारे दिन पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करती रही पर युवक का कोई सुराग नही मिला। सोमवार को थाना करहल के बोझिया नहर में एक युवक के शव को लोगो ने तैरते हुए देखा तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से वाहर निकलबाया। वही सूचना पाकर जसराना पुलिस भी मौके पर पहुच गई और स्वजनों की मदद युवक की शिनाख्त कराई। करहल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना पर प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि जसराना क्षेत्र में डूबा युवक का शव सोमवार को दोपहर दो बजे करीव करहल क्षेत्र में मिला है, युवक की शिनाख्त कराकर करहल पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फोटो परिचय, जसराना नहर में शव को तलाश करते स्टीमर से गोताखोर फोटो परिचय, फ़ाइल फोटो मृतक शिशुभान

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment