Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कन्नौज यूपी

कन्नौज: उपमुख्यमंत्री ने सिकंदरपुर नगर पंचायत कान्हा गौशाला व नौली ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का क…




कन्नौज: उपमुख्यमंत्री ने सिकंदरपुर नगर पंचायत कान्हा गौशाला व नौली ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का किया निरीक्षण।


नौलि ग्राम में बने सामुदायिक शौचालय ने अधिकारियों की कराई किरकिरी सामुदायिक शौचालय की अव्यवस्था देश भड़के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अधिकारियों की लापरवाही की खुली पोल।

इत्र नगरी कन्नौज में विकास कार्यो की जमीनी हकीकत जानने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कन्नौज पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक शौचालय में कमी मिलने पर उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला पंचायत अधिकारी की भी क्लास ली। उन्होंने कहा कि हमारे निरीक्षण के लिए अच्छे सामुदायिक शौचालय का चयन किया गया होगा बावजूद शौचालय में यूरिन बाहर निकालने के लिए कोई ब्यवस्था नहीं की गयी उन्होंने डीएम को आदेश देते हुए कहा शौचालय निर्माण के भुगतान की वसूली की जाए। उप मुख्यमंत्री ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में जब  उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गाय की पूजा कर रहे थे तभी पास खड़ी गाय ने उनपर हमला कर दिया उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बाल बाल बच गए उसके बावजूद उन्होंने गाय की पूजा की और उनके चारा को सूंघ कर देखा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया यहाँ उन्होंने मरीजों का हाल चाल जाना और स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रगति को पूछा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में लगे पीने वाले पानी को पीकर उसकी शुद्धता को भी परखा--विकास कार्यो की समीक्षा व परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एक दिवसीय दौरे पर कन्नौज पहुंचे। कन्नौज में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सबसे पहले दलित बस्ती का निरीक्षण किया और दलित समाज के लोगों के बीच जाकर खाना खाया। सिकंदरपुर नगर पंचायत में नवनिर्वाचित चेयरमैन ठाकुर हरिहर सिंह ने डिप्टी सीएम को गुलदस्ता देकर किया स्वागत सिकंदरपुर में बनी कान्हा गौशाला में जाकर ब्रजेश पाठक ने गौवंशों की पूजा अर्चना की साथ ही गौवंशो को दिए जाने वाले चारे को सूंघ कर देखा। उप मुख्यमंत्री ने सामुदायिक शौचालय और जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में पीने वाले पानी को पीकर उसकी गुणवत्ता को परखा। स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त उप मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक। मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कन्नौज को नम्बर एक जिला बनाना है विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में कुछ कमियां मिली थी जिसको सुधारने के तत्काल निर्देश दिए गए है।


रिपोर्टर: दिलीप कश्यप के साथ दीपक गुप्ता-खुर्शीद आलम कन्नौज

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment