Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
शाहजहांपुर यूपी

डीएम शाहजंहापुर विभागो का किया निरीक्षण


शाहजहाँपुर/दिनांक 25.05.2023/जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने टाउनहाॅल हाॅकी क्लब स्थित विनियमित क्षेत्र एवं जि




ला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कार्यालय में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाये। सामान्य मरम्मत हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए जिससे कार्यालय को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा की नियमित रूप से साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। 

 जिलाधिकारी ने हाकी क्लब मैदान की सफाई हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मैदान में योगा एवं खेलकूद की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित कराया जाये। उन्होंने आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम भी हाॅकी ग्राउण्ड में सम्पन्न कराए जाने हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जिला सूचना कार्यालय स्थित आडिटोरियम निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आडिटोरियम में कुर्सियां एवं एयर कूलर आदि का प्रबंध सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।  

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट डा वेद प्रकाश मिश्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment