Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
Firozabad

फ़िरोज़ाबाद; जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बना…


फ़िरोज़ाबाद; जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के दिए निर्देश।

  फ़िरोज़ाबाद: जिलाधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित की गई, जिसमे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रोजेक्टर के माध्यम से एक-एक कर समीक्षा की गई। बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए कि वह स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार करें और इसका सीधा लाभ जनता को दें। उन्होने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि टीकाकरण कार्यक्रम को शत-प्रतिशत किया जाए कोई भी बच्चा निर्धारित लगने वाले टीकों से वंचित नहीं रहने पाए, एमओआईसी अपने क्षेत्र अंतर्गत जाकर रैंडम जाकर जांच करें कि आशा व एएनएम बच्चों के घर गई भी है या नहीं सभी बच्चों को टीका लगा है या नहीं। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी क्षय रोग ने बताया है कि 700 टीवी के मरीजों को खोजा गया है, और उनका विधिवत इलाज किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि क्षय रोग के मरीजों को उनके पौष्टिक भोजन के लिए मिलने वाली धनराशि प्रतिमाह उनके बैंक खातों में पहुंच जाने चाहिए।
       उन्होने पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि भारत सरकार के निर्देशन में चलाये जाने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2023-24 का प्रथम चरण जो कि 28 मई से प्रारम्भ होने जा रहा है। जिसके लिए उन्होने सम्बन्धितों को निर्देशित किया कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें दवा की खुराक अवश्य दिलाएं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी पूरी सजगता के साथ दायित्वों को पूरा करने का निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा पोलियो भारत से खत्म हुआ है,दुनिया से नहीं। इसलिए जरूरी है कि जब तक दुनिया से पोलियो खत्म नहीं हो जाता अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद समय-समय पर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आलोक में पिलायी जाती रहें। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए टीमों का गठन किया जाए। जो कि वह घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाये। टीमों के पर्यवेक्षण के लिए पर्यवेक्षक भी लगाए जाए। साथ ही मोबाइल टीम एवं ट्रांजिट टीमें इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
        जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि संस्थागत प्रसव में लाभार्थी को शत-प्रतिशत भुगतान कराया जाए और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र व आवश्यक सभी प्रकार की वैक्सीन लगवाने के बाद ही प्रसूता को घर भेजा जाए।  
         जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा जिले में पल्स पोलियो अभियान के दौरान समस्त घरों का दौरा कर बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी। उन्होंने बताया पोलियो विषाणु से फैलने वाला एक संक्रमक रोग है।
  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, मुख्य चिकित्साधिकारी नरेन्द्र कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अशोक कुमार, मुख्य चिकित्साधीक्षक श्याम मोहन गुप्ता, जिला प्रबन्धक आलम समस्त अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, समस्त ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सहित समस्त जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment