Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
Desh Videsh

फिरोजाबाद: जिलाधिकारी ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ के लिए 14वी किस्त के लिए की बैठक


फ़िरोज़ाबाद:  जिलाधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में आज गुरूवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय संतृप्तीकरण अभियान हेतु कलैक्ट्रेट सभागार सिविल लाइन दबरई पर बैठक आहूत की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संतृप्तीकरण अभियान की समीक्षा करते हुए बताया की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय 22 मई से 10 जुन 2023 तक चलाया जायेगा जिसमें कृषि विभाग के कर्मचारी, क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, सी0एस0सी0 केन्द्र के प्रभारी एवं डाक घर के क्षेत्रीय कर्मचारी ग्राम प्रधान के सहयोग से प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में बचे हुये कृषकों का भूमि सत्यापन एवं जिन कृषकों का खाता एन0पी0सी0आई0 से लिंक नहीं है उनका 100 रू0 शुल्क से डाक घर में नवीन खाता खोला जायेगा, जिन कृषकों का भूलेख अंकन अवशेष है ऐसे कृषकांे को चिन्हित कर उनका तहसील स्तर पर लेखपालों द्वारा भूलेख अंकन का कार्य किया जायेगा। उन्होने निर्देश दिए कि ऐसे कृषक जो पी0एम0किसान0 योजना में ऑपन सोर्स से पंजीकरण कराया है ऐसे कृषकों की पात्रता का सत्यापन किया जायेगा जिन कृषको की ई0के0वाई0सी0 नहीं हुई है, ऐसे कृषक कैम्प में जाकर ई0के0वाई0सी0 कराये, जिससे अधिक से अधिक कृषकांे को योजना का लाभ प्राप्त हो सकें। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त भूलेख अंकन, ई0के0वाई0सी0 एवं एन0पी0सी0आई0 से लिंक खातों में प्राप्त होगी।

     

मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा द्वारा निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायती कैम्प में कृषकों प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भी व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाये एवं कैम्प में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जाये, साथ ही भूसा दान के लिये कृषकों उत्साहित किया जाये तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से रैली निकालकर भूसादान हेतु जागरूक किया जाये। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन , अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, समस्त तहसील के उप जिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम एवं चतुर्थ, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर, जिला प्रबन्धक सी0एस0सी0, डाकघर प्रधान अधीक्षक एवं समस्त विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी कृषि एवं कृषि रक्षा ने बैठक में प्रतिभाग किया।

 

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment