Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कानपुर देहात

कानपुर देहात: स्थानांतरण होने पर जिलाधिकारी को दी भावुक विदाई।


संवाददाता कुलदीप कुमार।

कानपुर देहात: जिलाधिकारी  नेहा जैन का स्थानांतरण लखनऊ विशेष सचिव आईटी इलेक्ट्रॉनिक के पद पर होने के उपरांत मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 

जिला प्रशासन के तत्वावधान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतीक चिन्ह, पुष्पगुच्छ, शॉल आदि भेंट कर विदाई दी गई।

   इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे जीवन का सबसे भावुक क्षण है। उन्होंने कहा  जीवन में हमेशा  सहज सरल बने रहिए ,हमेशा सेवा के भाव से कार्य करते रहिए, साथ ही उन्होंने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं कि ईश्वर ने आपको इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं, उनका आप निष्ठा के साथ पालन करें।शासकीय सेवा में स्थानान्तरण एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि जिस जनपद में रहने लगते है वहां से एक जुड़ाव हो जाता है, यहां के लोगो व अधिकारीगण का भरपूर सहयोग  मिला।ये जनपद हमे हमेशा याद रहेगा। 

इस मौके पर  सेवानिवृत्ति जिला जज लाल चंद्र  गुप्ता, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति,अपर जिला जज/ नामित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानंद त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमित कुमार राठौर, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, पीडी वीरेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा, उप जिलाधिकारी अकबरपुर शुरभि शर्मा तथा अन्य उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अधिकारीगण व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment