Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कानपुर देहात

कानपुर देहात: जिला कारागार में हिन्दी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

 👉जनपद कारागार में किया गया हिन्दी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

संवाददाता कुलदीप कुमार।

 कानपुर देहात:  उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार में  चन्द्रशेखर-II माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के दिशा-निर्देश में शिवा नन्द, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नामित सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के द्वारा हिन्दी दिवस पर जनपद कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया और  दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा में फूलार्पण कर किया गया। 

दौरान नामित सचिव/अपर जिला जज शिवा नन्द  द्वारा बन्दियों के अधिकारो के बारे में विशेष जानकारियां दी गयीं। जैसे कि बन्दियों को जेल में किन-किन सुविधाओं से लाभान्वित किया जाता है इस संबंध में उन्हें जागरूक किया गया। बन्दियों को यह भी बताया गया कि उनके जमानत होने पर यदि जमानतगीर नहीं मिल पा रहे हैं तो उन्हें न्यायालय द्वारा सरल प्रक्रिया के तहत छूट प्रदान की जाती है। यदि किसी महिला बन्दी के पास कोई अधिवक्ता नहीं है तो उन्हें कार्यालय द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराया जाता है।  साथ ही साथ नामित सचिव महोदय द्वारा कहा गया कि मेरे देश की भाषा ऊंच नीच को नहीं मानती है इसमें कोई शब्द छोटा या बड़ा नहीं होता है और आधे अक्षर को सहारा देने के लिए पूर अक्षर हमेशा तैयार रहता है इसी प्रकार समाज में भी होना चाहिए। एक मुहावरा भी उन्होंने कहा कि अब ना हम विवश ना हम गुलाम, निज भाषा, निज देश वेश पर, आओ गर्व करें श्रीमान्।

आज उक्त शिविर में डिप्टी जेलर रामदास, राजेश कुमार, इजहार अहमद व कार्यालय कर्मचारी  सुबोध कुमार व  कृष्णानन्द तथा बन्दीगण  व जेल स्टॉफ आदि उपस्थित रहे।

Website Banane Wale Kaa Numbeer 9411066100

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment