Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
फिरोजाबाद

फिरोजाबाद: सासंद चंद्रसैन जादौन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय व निगरानी …

 👉क्षेत्रीय सांसद डा0 चन्द्रसैन जादौन की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति  ‘‘दिशा‘‘ की बैठक हुई सम्पन्न।

👉अधिकारी हमारें हैं और हम अधिकारियों के हैं, मिलकर करेंगे जनपद का सर्वांगीण विकास- सासंद


ब्यूरो डेस्क लक्ष्यसीमा न्यूज।

फिरोजाबाद: क्षेत्रीय सासंद डा0 चंद्रसैन जादौन की अध्यक्षता में सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सांसद ने जिला प्रशासन द्वारा अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। बैठक के दौरान मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास शहरी व ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन शहरी व ग्रामीण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सहित जनपद में संचालित सभी 41 विकासपरक योजनाओं की प्रगति को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन व परियोजना निदेशक ने एक-एक कर सभी योजनाओं की प्रगति व पिछली बैठक की अनुपालन आख्या को पढकर समिति के सदस्य, विधायक, एमएलसी प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख, आदि जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया। इस पर समिति के सदस्यों जनप्रतिनिधियों ने संचालित योजनाओं में और अधिक व्यापकता लाने व क्षेत्रीय जनता को अधिक लाभ पहुचाने के लिए अपने-अपने सुझाव व्यक्त किये। बैठक के दौरान सासंद ने पिछली दिशा की बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन आख्या को भी जाना, जिसमें उन्होने कहा कि इण्डस्ट्रीयल मीरा चैराहा से राजा का ताल के तिराहे तक सर्विस रोड के दोनो किनारों पर जल भराव, सीवर लाइन के मैन हाॅल टूटे व खुले होने तथा सर्विस रोड पर बडे़-बडे़ वाहन खडे़ होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और आगरा फिरोजाबाद के आने जाने वाले वाहनांे को दुर्घटनाग्रस्त होने की सम्भावना बनी रहती है, इस पर नगर आयुक्त ने बताया कि अब सीवर लाइन को रोड से ऊंचा उठाकर बनाया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी के साथ बडे़ वाहनों द्वारा सीवर ढक्कन को तोड़ा न जा सके।

बैठक के दौरान ब्लाॅक प्रमुख डा0 लक्ष्मी नारायण यादव ने शहर के स्मार्ट सिटी रोड निर्माण की धीमी गति एवं कार्य की गुणवत्ता पर प्रशन उठाते हुए कहा कि स्मार्ट रोड के फुटपाथ बनते ही अतिक्रमण होना प्रारम्भ हो गया है, जिससे आम जनता को निकलने व चलने में परेशानी होती है। उन्होने जनपद के गिरते भू जल स्तर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव व्यक्त किए जिसमें उन्होने सदन के माध्यम से शासन को सोफीपूर से फरोल नगरिया यमुना तक कहीं पर बैराज निर्माण का प्रस्ताव भिजवाने का अनुरोध किया जिससे जनपद का पानी जनपद में ही संचयन हो सके और वह बहकर यमुना में न जा सके। उन्होने जनपद के विकास कार्यों एवं जनता की समस्याओं से जुडे़ मुददों को प्रभावी रूप से अधिकारियों के समक्ष रखते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि वह जनता की सेवा का भाव रखते हुए पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और जनता को सीधा लाभ पहुचाऐं।

बैठक के दौरान विधायक जसराना सचिन यादव ने अपने जसराना क्षेत्र में पेयजल की समस्या को उठाते हुए पंचायती विभाग से गांव में हैडपंप रीबोर कराने का अनुरोध किया। उन्होने क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने व बढते डेंगू, मलेरिया के मामलों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए गांव में साफ-सफाई, एण्टीलार्वा लार्वासाइडल छिड़काव व नियमित फोगिंग कराने का अनुरोध किया और उन्होने स्वास्थ्य केन्द्र एका पर स्टाफ बढाने की मांग भी की।

 बैठक के दौरान मा0 सांसद डा0 चन्द्रसैन जादौन ने अपने अध्यक्ष्यी सम्बोधन में कहा कि मा0 प्रधानमंत्री और प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी देश व प्रदेश के विकास के लिए रात-दिन काम करते है आप लोग भी उनके सपनों को पूरा करने के लिए पूरे मनोयोग से अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा अनेकों जन कल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही है, जिसका सीधा लाभ जनता को पहुचना चाहिए इसके लिए आप लोग और मेहनत से कार्य करें। उन्होने कहा कि अधिकारी हमारें हैं और हम अधिकारियों के हैं, मिलकर जनपद का सर्वांगीण विकास करेंगे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार ने जनप्रतिनिधियांे की मांग पर सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपनी-अपनी विभाग की कार्ययोजना बनाते समय क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से उनके सुझाव व प्रस्ताव अवश्य सम्मिलित किए जाए, जिससे योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो सके। उन्होने सासंद डा0 चन्द्र सैन जादौन एवं समिति के सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वसत करते हुये बताया कि बैठक में शामिल सभी बिन्दुओं पर शीघ्र ही अपेक्षित कार्यवाही की जायेगी। बैठक के दौरान मेयर कामिनी राठौर, एमएलसी प्रतिनिधि, विधायक जसराना सचिन यादव, सासंद जनप्रतिनिधि ललित मोहन जादौन, भारत सरकार से मनोनित समिति सदस्य एस के गौतम, ब्लॉक प्रमुख सदर लक्ष्मी नारायण यादव सहित समिति अन्य सदस्य एवं अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, परियोजना निदेशक प्रदीप पाण्डेय सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।


Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment