Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कानपुर देहात

कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं फीता काटकर किया शुभारंभ।

 👉जिलाधिकारी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों, विकास कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ

👉सरकार की विभिन्न योजनाओं की लगायी गयी प्रदर्शनी में आमजन अधिक से अधिक करें प्रतिभाग, उठायें लाभ : जिलाधिकारी


संवादाता कुलदीप कुमार।

कानपुर देहात: शासन के निर्देशों के क्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों, विकास कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु “सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास“ विषयक कलेक्ट्रेट परिसर में लगाये गये प्रदर्शनी का  जिलाधिकारी आलोक सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी में लगाये गये चित्रों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि शासन का यह बहुत सराहनीय प्रयास है, इसके माध्यम से आमलोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं के विषय में आसानी से जानकारी उपलब्ध करायी जा सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि प्रदर्शनी में अधिक संख्या में प्रतिभाग कर शासन की योजनाओं से अवगत होकर लाभान्वित हो। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन द्वारा जिलाधिकारी को प्रदर्शनी के विषय में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। इस मौके पर उप निदेशक कृषि रामबचन राम, जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी इन्द्र नारायण सिंह, जिले के सम्मानित पत्रकार बन्धु, आमनागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment