Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कानपुर देहात

कानपुर देहात: पूर्व बन्दीगण के विचाराधीन मामलों के संबंध में बृहद् स्तर पर हुई कार्यवाही।

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायालय परिसर में पूर्व बन्दीगण के विचाराधीन मामलों के संबंध में बृहद् स्तर पर की गयी कार्यवाही।

संवादाता कुलदीप सिंह।

कानपुर देहात: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा- निर्देशन में आज दिनांक 01.09.2023 दिन शुक्रवार को शिवा नन्द, अपर जिला जज / नामित सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात द्वारा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के निर्देशन कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एल.ए.डी.सी. अधिवक्तागण  संजय कुमार शुक्ला चीफ,  बबिता मिश्रा-डिप्टी, जितेश एवं सिद्धातं असिस्टेट द्वारा नोट किया गया तथा आज न्यायालय परिसर में पूर्व बन्दीगण के विचाराधीन मामलों के संबंध में बृहद् स्तर पर कार्यवाही की गयी है ताकि विचाराधीन बन्दीगण को त्वरित न्याय प्राप्त हो सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी विचाराधीन बन्दी के मामलें में कोई देरी अथवा अनियमता कारित न हो। नियमानुसार त्वरित कार्यवाही हो ताकि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से नवयुक्त विधिक प्रतिरक्षा अधिवक्तागण से लाभ प्राप्त हो।

इसी क्रम में एल.ए.डी.सी. अधिवक्तागण संजय शुक्ला चीफ,  बबिता मिश्रा- डिप्टी,  जितेश एवं सिद्धातं असिस्टेट के कार्य से अभियुक्त दशरथ अपने विरूद्ध मुकदमा संख्या- 313/2016, अपराध अन्तर्गत धारा 376 भा०द०सं० व 4 पाक्सो एक्ट, थाना सिकन्दरा, कानपुर देहात में न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट सं०-13 / विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कानपुर देहात द्वारा निर्णय दिनांकित - 22.08.2023 द्वारा मुक्त किया गया। जिसके लिये अभियुक्त दशरथ द्वारा शिवा नन्द अपर जिला जज / नामित सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात व एल.ए.डी.सी. अधिवक्तागण को धन्यवाद दिया गया।



Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment