Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
शाहजहांपुर यूपी

शाहजहांपुर:BKU के कार्यकर्ताओं ने कई मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में सोपा ज्ञापन।

 👉भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी उत्तर प्रदेश जिला अध्यक्ष शकील मंसूरी के नेतृत्व में तमाम किसान गण कलेक्ट में प्रदर्शन करते हुए कई मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा।



संवादाता सतेंद्र कुमार 

शाहजहांपुर: आपको बता दे आज कलेक्ट प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम जिला कलेक्टर में विज्ञापन सौपते हुए कहा की अधिवक्ता समाज न्यायपालिका और देश के न्याय व्यवस्था का प्रमुख अंग है और आज अधिवक्ता समाज स्वयं के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर है उन्होंने कहा 29 अगस्त 2023 को जनपद हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी घोर निंदा करती है और प्रदेश सरकार से मांग करती है की घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए घायल अधिवक्ताओं को 10-10 लख रुपए मुआवजा दिलवाया जाए तथा दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

उत्तर प्रदेश के किसानछुट्टा जानवरों की समस्याओं से काफी परेशान है और किसने की फसल यह आवारा पशु चट कर जाते हैं। जिससे किसानों की आय कम होती है और किसान आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

छुट्टा पशुओं की समस्या का संज्ञान लेते हुए उनका पकड़वाकर गौशाला में समुचित व सुरक्षित व्यवस्था कराई जाए।

उन्होंने कहा प्रदेश के गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर गाना की फसल का आज भी बकाया रुपयों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मकसूदपुर गन्ना चीनी मिल शाहजहांपुर में भी जिले के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान आज तक नहीं हुआ है शीघ्र संज्ञान लेकर चीनी मिलों पर बकाया गन्ना फसल का भुगतान कराया जाए।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सिंचाई व्यवस्था हेतु बिजली मुफ्त देने का वादा किया गया था तथा विद्युत विभाग अब ट्यूब वेल पर कनेक्शन कर विद्युत मीटर लगाकर वसूली करने को प्रयासरत हैं। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी मांग करती है कि प्रदेश के किसानों को सिंचाई हेतु मुफ़्त बिजली देने का वादा पूर्ण करें।

प्रदेश व जिले में आए दिन हत्या लूट धोखाधड़ी जैसे अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है और थानों में पुलिस द्वारा पीड़ितों का शोषण भी किया जा रहा है जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। ऐसी स्थिति में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी मांग करती है कि अपराधों पर अंकुश लगाकर पुलिस की कर शैली में सुधार लाया जाए।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment