Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
फिरोजाबाद यूपी

फिरोजाबाद: बसपा नेता सतेंद्र जैन सोली ने शहर की समस्या को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा

 👉🏻 बहुजन समाज पार्टी ने नगर की जलभराव की समस्या के समाधान कराने एवं नाले ढकवाने हेतु दिया ज्ञापन

👉🏻 नगर में जलभराव और खुले नाले नालियों के कारण संचारी रोग और आई फ्लू जैसे रोगों का ब्लैक स्पॉट बन गया फिरोजाबाद

👉🏻 थोड़ी सी बारिश में ही डूब जाता है आधे से ज्यादा शहर

फिरोजाबाद: बहुजन समाज पार्टी द्वारा नगर में जलभराव,गंदगी और खुले नाले नालियों के कारण फैल रहे संचारी रोग एवं आई फ्लू के संबंध में एक ज्ञापन सामाजिक कार्यकर्ता बसपा नेता सतेन्द्र जैन सौली के संयोजन में जिला इंचार्ज डॉ ज्ञान सिंह जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान,पार्षद देवेंद्र कुमार,पार्षद पति दिनेश चंद्र ने नगर आयुक्त घनश्याम मीणा को सौंपा। इस मौके पर जिला इंचार्ज डॉ ज्ञान सिंह ने कहा कि नगर में जलभराव और गंदगी के कारण संचारी रोग और आई फ्लू जैसे लोगों का ब्लैक स्पॉट बन गया है फिरोजाबाद थोड़ी सी बारिश में पूरा शहर टापू बन जाता है नगर निगम जलभराव की समस्या का समाधान कराए और नालों को ढकबाने का काम करें ऐसी वह मांग करते हैं 

 इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता बसपा नेता सतेन्द्र जैन सौली एवं जिलाअध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान ने कहा कि जनता कह रही है पूरा शहर जलभराव गंदगी और संचारी रोगों से त्रस्त है जबकि जनप्रतिनिधि सरकारी ठेके और शहर की इंडस्ट्रीज कब्जाने  में व्यस्त हैं

उन्होंने कहा कि थोड़ी सी बारिश से ही सैकड़ों घरों में दुकानों में पानी भर जाता है लोग घर से दुकानों से निकलने के लिए परेशान हो रहे हैं

ज्ञापन में कहा गया हैं कि 

 बरसात के मौसम को देखते हुए नगर में जलभराव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है एक तो तली झाड़ नालों की सफाई नहीं कराई गई दूसरा फिरोजाबाद नगर का जो ड्रेनेज सिस्टम है उसकी क्षमता जल निकासी कि कम है जिसके कारण थोड़ी सी बारिश भी अगर होती है तो नगर में जिला अस्पताल से लेकर असफाबाद चौराहे तक सर्विस रोड पर और उससे सटे मोहल्लों में जलभराव हो जाता है 

इसके अतिरिक्त कोटला रोड एसआरके कॉलेज, रामलीला चौराहा, हनुमान रोड, सर्कुलर रोड, परमेश्वर गेट, होंडा वाला बाग, गली बौहरान, छोटी छपेटी, हिमायुपुर द्वितीय, मुरली नगर, लेबर कॉलोनी, देव नगर, नई बस्ती, आर्य नगर, जलेसर रोड, सर जीवन नगर से 60 फुटा रोड तक, दुर्गेश नगर, राठौर नगर, मोती नगर ,गुरुदेव नगर, सहित लगभग शहर का आधे से ज्यादा हिस्सा जलभराव की समस्या से ग्रस्त है जिसके कारण आम जनता का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और जनता को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और कई प्रकार की बीमारियां फैल रही है 

साथ ही नगर में तेजी से फैल रहे आई फ्लू रोग पर विशेषज्ञों की राय से यह ज्ञात हुआ है कि इस बार तीक्ष आद्रता युक्त गर्मी पड़ी है और नगर में जगह-जगह हुए जलभराव गंदगी के कारण आई फ्लू रोग के लिए जिम्मेदार कंजेक्टिवाइटिस विषाणु के लिए आदर्श परिस्थितियां निर्मित हुई है जिसके कारण आई फ्लू के रोग का संक्रमण तेजी से नगर में बढ़ रहा है

इसके पूर्व भी जलभराव गंदगी के कारण डेंगू मलेरिया नगर में बहुत बुरी तरह से फैल चुका है उसके बावजूद भी नगर निगम द्वारा नगर में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं कराया गया

ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले वर्ष शहर के खराब ड्रेनेज सिस्टम को ठीक कराने के लिए सामाजिक संगठनों द्धारा सामाजिक कार्यकर्ता बसपा नेता सतेन्द्र जैन सौली के नेतृत्व में नाले ढको आंदोलन किया गया था  जिसका बहुजन समाज पार्टी ने पूर्ण समर्थन किया था और धरना प्रदर्शन में भाग लिया था

जिसके बाद नगर निगम द्वारा शहर का ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने और नगर के सभी नाले ढकवाने का आश्वासन देने के बाद नगर निगम की कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास किया गया था परंतु 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी सिर्फ स्मार्ट रोड पर ही आधा अधूरा नाले ढकने का काम शुरू हुआ है

अतः बहुजन समाज पार्टी श्रीमान जी से निवेदन करती है की जनहित में शहर की जलभराव की समस्या का समाधान,कराने, नालों की तली झाड़ सफाई करवाने,ड्रेनेज सिस्टम की जल निकासी की क्षमता बढ़ाने, शहर के सभी नाले ढकवाने हेतु कार्यवाही करने का कष्ट करें

ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment