Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कन्नौज यूपी

कन्नौज: सड़क पर फेंकी निडिल सिरंज व खून के नमूने स्थानीय लोगों ने कार्यवाही की मांग।

 👉सड़क पर फेंक दी निडिल सिरंज व खून के नमूने

👉निजी लैब संचालक के विरुद्ध अधिकारियों से शिकायत संक्रमण फैलने से लोगों के बीमारी होने का बताया खतरा

👉पॉल्यूशन बोर्ड के अधिकारियों ने पैथोलॉजी लैब संचालक पर कार्रवाई का दिया आश्वाशन।




संवादाता दिलीप कश्यप।

कन्नौज जनपद के कस्बा सिकंदरपुर में संचालित एक प्राइवेट पैथोलॉजी लैब संचालक द्वारा ब्लड के लिए गए सैंपल और प्रयोग की गई नीडल सिरंज सड़क पर फेंक दी गई जिसको लेकर क्षेत्र में लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया संक्रामक रोग फैलने की आशंका को देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए पैथोलॉजी लैब संचालक पर कार्रवाई की मांग की है सिकंदरपुर नगर पंचायत अंबेडकर नगर मोहल्ले में जीटी रोड किनारे एक पैथोलॉजी लैब संचालित है लैब संचालक द्वारा सैंपल के लिए गए ब्लड नमूने और प्रयोग में लाई गई निडिल सिरंज को सड़क किनारे फेंक दिया जिसकी शिकायत जब लोगों ने फोन द्वारा लैब संचालक से की तो उसने अपनी गलती को स्वीकार किया और कहा कि गलती हो गई है दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के जाने वाले रास्ते मे तिराहे पर अवैध तरीके से सड़क के बीचो-बीच लोगों ने कूड़े का अड्डा बना लिया है और आए दिन वहां गंदगी कूड़ा कचरा फेंक जाता है जिससे लोगों में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ रहा है ऐसे में मंगलवार को निजी लैब पैथोलॉजी लैब संचालक के द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध रूप से निडिल व खून के नमूने सड़क पर डाल दिए गए उसके बाद वह निडिल सिरंज पूरे सड़क पर फैल गए जिसको लेकर लोगों में आक्रोश पनप गया लोगों ने लिखित रूप से सिकंदरपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पैथोलॉजी लैब संचालक पर कार्रवाई की मांग की पुलिस से शिकायत के बाद जैसे ही इसकी भनक सिकंदरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष को लगती है तो वह तुरंत ही सफाई कर्मियों को बुलाकर सड़क पर फैले खून के नमूने और निडिल सिरंज को एकत्रित कराकर कूड़े के देर में रखकर फेक दिया गया लोगों ने कहा यह आए दिन लैब संचालक डॉक्टर आये दिन अपनी दुकान से गंदगी निकालकर खुलेआम फेंक देते है पैथोलॉजी लैब से लिए गए खून के नमूने महीनों से एकत्रित करके सड़क पर फेंक देते हैं जिससे संक्रमण व इन्फेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है इंसानों के खून से निकला हुआ खून के नमूनों को एकत्रित करके सड़क पर फेंका गया आपको बता दे कि इन खून के नमूने महीना रखे होने के कारण यह जहरीले हो जाते हैं उसके बाद जो निडिल सिरिंज होती हैं उनमें भी संक्रमण व जहरीला ब्लड भरा होता है बड़े पैमाने पर सड़क निजी पैथोलॉजी लैब संचालक द्वारा खून के नमूने और निडिल सिरंज सड़क पर फेंकी दी गई जिससे अव लोगों में निजी पैथोलॉजी लैब संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की है जिसकी शिकायत पॉल्यूशन बोर्ड के अधिकारियों से भी की गई अधिकारियों ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है कहा है कि जल्दी पैथोलॉजी लैब संचालक को तलब कर जवाब देहि करके कार्रवाई की जाएगी।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment