Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कानपुर देहात

कानपुर देहात: बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, पाई कमियां

 




कानपुर देहात:-
जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडे द्वारा प्राथमिक विद्यालय बुधौली, प्राथमिक विद्यालय दुर्राजपुर, प्राथमिक विद्यालय दौडियापुर, प्राथमिक विद्यालय जगैयापुर, प्राथमिक विद्यालय सिमटामऊ, प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर नवादा, इन समस्त विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय बुधौली में शैक्षणिक गुणवत्ता अत्यंत खराब पाई गई, विद्यालय में निपुण तालिका भी नहीं भरी जा रही, वहां के ए .आर. पी द्वारा सुपरविजन भी प्रभावी नहीं किया जा रहा है, विद्यालय का शौचालय साफ सुथरा नहीं पाया गया, विद्यालय की शिक्षिकाओं से निपुण लक्ष्य पूछने पर वह नहीं बता पाई।  इसी प्रकार

 प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में हमारे शिक्षक बोर्ड मान्यता अनुसार नहीं पाया गया, निपुण तालिका नहीं भरी जा रही है, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है। प्राथमिक विद्यालय दौडियापुर में 27 बच्चों के सापेक्ष 19 बच्चे उपस्थित पाए गए, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता ठीक पाई गई, परंतु हमारे शिक्षक बोर्ड मानक अनुसार नहीं है। कक्षा कक्ष में टीएलएम का प्रयोग है परंतु उसे टी बच्चों के लिए नहीं प्रयोग किया जा रहा है ।

प्राथमिक विद्यालय जगहियापुर में 37 बच्चों के सापेक्ष 24 बच्चे उपस्थित मिले और इंचार्ज प्रधान अध्यापक हरिओम दिक्षित द्वारा टीएलएम पर अच्छा कार्य किया गया परंतु शिक्षक गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता है। विद्यालय सिमटामऊ में शिक्षा की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई और बच्चों द्वारा अवगत कराया गया कि दूध का वितरण भी समय नहीं किया जाता है, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कटियार बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए, जबकि विद्यालय उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करके चले गए थे निपुण तालिका नहीं भरी जा रही हैं शिक्षण योजना नहीं बनाई गई कंपोजिट ग्रांट के बिल मांगे जाने पर बिल नहीं प्रस्तुत किए गए।

प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर नेवादा में 32 बच्चे के सापेक्ष 28 बच्चे उपस्थित पाए गए। संगीता शुक्ला इंचार्ज प्रधानाध्यापिका, प्रज्ञा, सहायक अध्यापिका द्वारा शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रयास किया जा रहा है परंतु अभी और मेहनत करनी बाकी है।

कानपुर देहात से कुलदीप कुमार की रिपोर्ट

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment