Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
जसवंतनगर इटावा

जसवंतनगर: खंड शिक्षा अधिकारी ने बैठक में गैरहाजिर रहे आठ प्रभारी व प्रधानाचार्यों का काटा वेतन।

 जसवंतनगर खंड शिक्षा अधिकारी अलकेश सकलेचा ने शैक्षणिक बैठक में गैरहाजिर रहे आठ प्रभारी व प्रधानाचार्यों का वेतन काटा।


जसवंतनगर: ब्लाक संसाधन सभागार में आयोजित पठन पाठन समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहे 8 इंचार्ज व प्रधानाचार्यों का खंड शिक्षा अधिकारी ने एक दिन के वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ इन  प्रधानाचार्यों से अनुपस्थित रहने का जवाब तलब किया है।

महा निदेशक स्कूली शिक्षा के निर्देश के अनुपालन में व्लाक क्षेत्र के विद्यालयों के शैक्षिक पंचांग के अनुरूप पठन पाठन, पौधरोपण, पुस्तकों से पढ़ाई, समय से शिक्षक तथा स्टाफ का विद्यालय में उपस्थित होने जैसे कई बिंदुओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी अलकेश सकलेचा के  नेतृत्व में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई थी। बैठक में विशिष्ट अतिथि एस आर जी मीनाक्षी पाण्डेय, सर्वप्रथम ए आर पी  जवाहर लाल शाक्य आदि ने समस्त प्रधानाध्यापक को निपुण एप पर आ रही कठिनाइयों के समस्याएं दूर करने के जानकारी दी।  ए आर पी  जितेन्द्र कुमार मीटिंग के समस्त एजेंडा बिन्दुओं पर बारी बारी से बताया / बैठक में एस आर ने ब्लाक के सभी विद्यालय जल्द से जल्द कैसे निपुण हो के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। अन्त में खण्ड शिक्षा अधिकारी  अल्केश सकलेचा ने कहा कि संकुल स्तरीय कार्यशाला में भी समस्त अध्यापक पूर्ण मनोयोग से शामिल हुआ करें और साथ ही सभी प्रधानाध्यापक से अपील की कि वो अपने अपने विद्यालयों में सक्रिय नेतृत्व कर  विद्यालय को  निपुण विद्यालय बनाये जिससे ब्लाक जसवंतनगर सर्वप्रथम जिले में निपुण ब्लाक बने। सकलेचा ने समस्त प्रधानाध्यापक से उनके यहां अवस्थित जीर्ण शीर्ण भवन की सूचना साक्ष्य सहित तत्काल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी ने समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले प्रधानाध्यापक  विनोद कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय अण्डावली, प्रभारी प्रधानाचार्य लेखराज सिंह कम्पोजिट मड़ैया फकीरे, प्रभारी शालिनी मिश्रा जनकपुर, प्रधानाचार्य मीना जाटव कम्पोजिट बलैयापुर,  प्रभारी प्रधानाचार्य कुलसुम फातिमा कम्पोजिट खेड़ा, प्रभारी योगेन्द्र यादव प्रा वि भैसान, प्रभारी दीप शिखा राजपूत प्रा वि प्रताप पुरा, प्रभारी सुप्रभा पोरवाल मोहम्मदपुर बैठक से अनुपस्थित रहे। इस पर खण्डशिक्षा अधिकारी ने बैठक में नाराजगी जाहिर की और उक्त प्रधानाध्यापकों के वेतन काटने की रिपोर्ट झीला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौपी। इसी के साथ इन से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।

ब्यूरो डेस्क लक्ष्यसीमा न्यूज।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment