Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
औरैया यूपी

औरैया: जंगल में लटका मिला 60वर्ष अधेड़ का शव

 जंगल में शीशम के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव



अजीतमल,औरैया। बुधवार को क्षेत्र के जाजपुर गांव के पास जंगल में शीशम के पेड़ पर अधेड़, फांसी पर लटकता मिला। आ रही दुर्गंध से लोगों का ध्यान उस ओर गया था। पास के ही गांव सिकरोड़ी निवासी रिश्तेदारों ने उसकी शिनाख्त इटावा जनपद के थाना बकेवर अंतर्गत, बम्हौरा गांव निवासी शिवकुमार (60वर्ष) पुत्र शंकर सिंह के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    जाजपुर गांव के पास जंगल में बुधवार को कुछ लोग मवेशी चरा रहे थे। एक ओर से आ रही तेज बदबू पर लोगों का ध्यान गया। उधर जाकर देखा तो शीशम के पेड़ से एक व्यक्ति को गमछे के सहारे फांसी पर लटकते देखा। व्यक्ति पेंट, शर्ट, पहने था। आग की तरह फैली खबर पर गांव सहित आसपास के गांव के लोग भी देखने पहुंच गये। किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे कोतवाल मुकेश चौहान ने शव को पेड़ से उतरवाया, और शिनाख्त कराने की कोशिश की। कुछ दिन पुराना शव होने से आ रही बदबू के कारण लोग पास में जाने से कतरा रहे थे। तभी सिकरोड़ी गांव निवासी वीर सिंह ने उसकी शिनाख्त इटावा जनपद के थाना बकेवर अंतर्गत बम्हौरा गांव निवासी शिवकुमार के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

औरैया से गुरदीप सिंह की रिपोर्ट



Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment