Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
Delhi

फिरोजाबाद: चंद्रयान 3 में टुंडला के धर्मेंद्र प्रताप यादव भी थे सम्मिलित।

 



ब्यूरो रीपोर्ट : लक्ष्यसीमा मासिक पत्रिका 

फिरोजाबाद: टुंडला के टिकरी गांव के किसान शंभू दयाल यादव के बड़े पुत्र धर्मेंद्र प्रताप यादव चंद्रयान 3  की उड़ान में  भी सम्मिलित है वह 2011 से ही वह बेंगलुरु के इसरो में  वरिष्ठ विज्ञानी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने मंगलयान से लेकर चंद्रयान-1 चंद्रयान-2 में सेवाएं  दी है वह विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने में भी  मेधावी छात्र के रूप में रहे हैं इस ऐतिहासिक पल  बुधवार को चंद्रयान-3 की 6:04 पर लैंडिंग टीवी चैनल पर देखने  को वह उत्साहित है वैज्ञानिक धर्मेंद्र प्रताप यादव के  घर में खुशी का माहौल बना हुआ है परिवार के लोग उस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से देखने का  इंतजार कर रहे हैं                              

वैज्ञानिक धर्मेंद्र प्रताप यादव ने लॉर्ड ऋषभ टूंडला से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी उसके बाद फिरोजाबाद के ब्रजराज सिंह इंटर कालेज से 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने आगरा आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज से  बीटेक और एनआइटी  जालंधर से 2010 में एमटेक किया था। इसके बाद इसरो में वर्ष 2011 में विज्ञानी के पद पर पहली बार में नियुक्ति हुई थी धर्मेंद्र यादव के छोटे भाई उपेंद्र यादव एनआइटी जालंधर से एमटेक कर रहे धर्मेंद्र के  चाचा अरविंद यादव पूर्व प्रधान ने बताया है कि उनके बड़े भतीजे धर्मेंद्र प्रताप यादव बेंगलुरु के इसरो   में 2011 से  वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर तैनात रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्होंने मंगलयान से लेकर चंद्रयान-1 और चंद्रयान 2  चंद्रयान  में भी भाग लिया है



हिंदुस्तान की टीम गांव टीकरी में वैज्ञानिक धर्मेंद्र प्रताप के घर पहुंचे तो घर में खुशी का माहौल बना हुआ था उनकी मां कमला देवी ने कहा कि उनका बेटा देश के लिए काम कर रहा है। इससे गौरव की बात और क्या होगी। धर्मेंद्र अपनी पत्नी और पांच साल की बेटी के साथ बेंगलुरू में रहते हैं। धर्मेंद्र यादव के पिता शंभू दयाल यादव ने बताया है कि जालंधर एनआईटी कॉलेज में जब मेरा पुत्र m-tech कर रहा था उस समय दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम आए थे उस कार्यक्रम में हम भी गए थे तब उन्होंने छात्रों के संबोधन में कहा था कि बच्चे आईएएस पीसीएस बनने के इच्छुक रहते हैं लेकिन कुछ बच्चों को वैज्ञानिक भी बनकर देश सेवा करना चाहिए वहीं से हमें प्रेरणा मिली थी तभी से हमने ठान लिया था कि हम अपने बेटेको  वैज्ञानिक ही बनाएंगे इस बात को धर्मेंद्र प्रताप ने भी ठान लिया था  2011 में वैज्ञानिक के लिए उसने फॉर्म भी डाला था और पहली बार में ही उसकी नियुक्ति हो गई जिससे हमें काफी खुशी हुई


धर्मेंद्र प्रताप के पिता तीन भाई है जिनमें सबसे बड़े शंभू दयाल यादव हैं दूसरे बृजेश यादव तीसरी अरविंद यादव पूर्व प्रधान वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव तीन भाई बहन है एक भाई उपेंद्र यादव व बहन दीपिका यादव की शादी हो चुकी है। धर्मेंद्र यादव की भी शादी हो चुकी है  एक बेटी  पत्नी के साथ बेंगलुरु ही रहते हैं पिता शंभूदयाल यादव किसान हैं। मां कमला देवी गृहणी हैं।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment