Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कन्नौज यूपी

कन्नौज: पत्नी की पढ़ाई में रुकावट बना पति l।



कन्नौज-  यूपी के बरेली जिले में बहुचर्चित महिला अधिकारी ज्योति मौर्य केस की आंच अब कन्नौज तक पहुँच गई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाने से यह कहकर इनकार कर दिया कि। इतना ही नहीं पति ने अपनी पत्नी का मोबाइल भी छीन लिया ताकि उसके मोबाइल में किसी तरह की कोई सूचना ना सके और उसके B.Ed की एग्जाम का पेपर छूट जाए पीड़ित महिला ने बताया कि पति लगातार अब बहुत ज्यादा प्रताड़ित कर रहा है जब से एसडीएम ज्योति मौर्या ने अपने पति के साथ गलत किया है तब से उनके दिमाग में इसी तरह की चीजें लगातार चलती रहती हैं इसी को लेकर वह अब यह सब कर रहे हैं पीड़िता ने बताया वह कहते हैं कि तुझे पैरों की जूती बनाकर रखेंगे न कि ज्योति मौर्य। पीड़ित पत्नी ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के जनता दरबार मे पहुँच कर न्याय की गुहार लगाई है।


मामला कन्नौज जिले की सदर कोतवाली के दलेलपुरवा इलाके का है। यहां रहने वाली पीड़ित दीक्षा का विवाह 3 महीने पहले विजय सिंह से हुआ था। दीक्षा बीएड परीक्षा की तैयारी कर रही थी। शादी के बाद जब दीक्षा ने पति से बीएड की परीक्षा दिलवाने की बात की तो वह भड़क गया। पीड़ित दीक्षा की माने तो पहले पति विजय ने उसका मोबाइल छीन लिया।और फिर कहने लगा कि तुझे पैरों की जूती बनाकर रखेंगे ज्योति मौर्या नहीं बनने देंगे। पीड़िता ने रो-रोकर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण को मामले की जानकारी दी वहां पर बैठे सभी लोग पीड़िता के बाद सुनकर सन्न रह गए।आप खुद ही सुनिए पीड़ित दीक्षा किस तरह से रोकर कह रही वह पढ़ना चाहती है। लेकिन उसका पति उसको पढ़ने नही दे रहा। फिलहाल मामले पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने उचित कार्रवाई करवा कर महिला को न्याय देने का आश्वासन दिया है लेकिन जिस तरह से यह मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में इसकी जड़ को जरूर सुधारना होगा क्योंकि लगातार महिलाओं की पढ़ाई को लेकर इस तरह के मामले बहुत तेजी से आने लगे हैं सोशल मीडिया पर भी हंसी मजाक के लहजे में महिलाओं को इस समस्या से गुजर ना पड़ रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment