Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
फर्रुखाबाद यूपी

फर्रुखाबाद: बारिश होने से विद्यालय में भरा पानी, बच्चे स्कूल जाने को परेशान

👉 जरा सी बारिश होने से विद्यालय हुआ तालाब में तब्दील।



यूपी के फर्रुखाबाद जरा सी बारिश में तालाब में तब्दील हुआ विद्यालय,विद्यालय में घुटनों तक भरा पानी,विद्यालय से पानी निकास की नहीं है कोई व्यवस्था,ऐसा लग रहा है कि विद्यालय नहीं कोई तालाब हो,पानी भरने से बच्चे नहीं गए स्कूल,पानी भर जाने से सांप बिच्छू के काटने का बच्चों को डर,मामला फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जहानगंज का है सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन यहां के हालात ऐसे हैं की सरकार के मंशा पर भी पानी फिर रहा है इस विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं लेकिन बारिश की वजह से स्कूल की हालत यह हो गई है कि यह स्कूल नहीं कोई तालाब हो बच्चों को अगर शिक्षा लेने जानी होगी तो बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा इस पानी में घुसकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ेगा बच्चों के साथ-साथ अध्यापक भी पानी में घुसकर विद्यालय तक गए उसके बाद बाहर गेट के पास खड़े बच्चों से जब पूछा कि आप लोग स्कूल क्यों नहीं गए तो बच्चों ने बताया स्कूल के अंदर पानी भरा है इस वजह से स्कूल नहीं जा सकते यह स्थिति जब है अभी बारिश की सही से शुरुआत भी नहीं हुई है और हालात विद्यालय के ऐसे हो गए जैसे कि यह स्विमिंग की तरह तालाब बन गया हो


 उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों की वाकई में हालत बहुत खराब है फर्रुखाबाद जनपद में ऐसे कई स्कूल है जो लाखो रुपए खर्च करके स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया गया है लेकिन अगर आप हकीकत देखेंगे तो वह मॉडल स्कूल स्विमिंग पूल में तब्दील हो गए हैं कंपोजिट विद्यालय जहानगंज की प्रधानाचार्य से जब पूछा तो उन्होंने बताया कई बार अधिकारियों से कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई अभी स्कूल में बारिश की वजह से पानी भर गया है तो निकलने में बहुत परेशानी होती है छोटे-छोटे बच्चे हैं पानी भरने की वजह से स्कूल नहीं आ रहे हैं, बारिश की वजह से स्कूल की स्थिति और भयावह हो गई है जिधर देखो उधर बड़ी-बड़ी घास और पानी भरा है।


ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज



Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment