Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
औरैया

औरैया: युवक ने पत्नी के मायके चले जाने पर फांसी लगाकर की आत्महत्या।

युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से वापस न आने पर फांसी लगाकर की आत्महत्या।

परिजनों का रो-रोकर हो रहा बुरा हाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 



  औरैया ,अछल्दा -पत्नी के मायके से वापस ना आने से दुखी होकर युवक ने बरामदे के अंदर छत के पंखे में उसकी ही साड़ी से गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा कस्बे के मोहल्ला नहर बाजार निवासी लगभग 32 वर्षीय मिथुन पोरवाल पुत्र हरिश्चंद्र पोरवाल की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व शैली के साथ हुई थी उसके लगभग 3 साल का एक बेटा भी है। शादी के बाद से पति पत्नी के बीच आपसी कलह हो रही थी जिसके चलते हरिश्चंद्र पोरवाल औरैया में रहने लगे थे। पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद शैली अपने मायके चली गई थी और वह कई बार बुलाने के बावजूद भी मायके से नहीं आ रही थी जिससे क्षुब्ध होकर बीती रात मिथुन पोरवाल ने अपने मकान का गेट बंद कर  मकान के बरामदे के अंदर छत के पंखे में अपनी पत्नी शैली की साड़ी से गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार की सुबह मोहल्ले के लोगों ने शव को फांसी के फंदे पर झूलता देख इसकी सूचना तत्काल अछल्दा थाना पुलिस को दी जिस पर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह कस्वा प्रभारी अवधेश तिवारी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक युवक के मां-बाप का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया है कि मृतक के भाई द्वारा ससुराल जनों के खिलाप तहरीर दी गई है व पोस्टमार्टम रिपोर्ट  आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment