Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कन्नौज यूपी

कन्नौज: आम आदमी पार्टी ने निकाला लालटेन जुलूस और वर्तमान सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी।

 ।। आम आदमी पार्टी का लालटेन जुलूस आप कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।।



कन्नौज में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी का लालटेन जुलूस,आम आदमी पार्टी ने बिजली कटौती पर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी,नारेबाजी करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा जो सरकार बिजली पानी ना दे सके वह सरकार निकम्मी है,जनता बिजली कटौती के त्राहिमाम कर रही है, कन्नौज जनपद के तालग्राम नगर पंचायत कस्बे में आम आदमी पार्टी ने निकाला लालटेन जुलूस आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा राज्यसभा सांसद व यूपी के प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर प्रदेश भर में लालटेन जुलूस निकाला जा रहा है इसी क्रम में कन्नौज जनपद के तालग्राम नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और बिजली पानी दो के नारे लगाए,सैकड़ों अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लालटेन जुलूस निकाला और कहां पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं आम आदमी पार्टी ने लालटेन जुलूस के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया है की चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लोगों को गुमराह किया 24 घंटे बिजली देने का वादा किया किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया आज भारतीय जनता पार्टी अपने वादों पर खरी नहीं उतर रही हैं जबकि आम आदमी पार्टी दिल्ली में मुफ्त बिजली दे रही है व 24  घंटे बिजली देने का काम कर रही है उसका कोई जवाब नहीं है इसीलिए आम आदमी पार्टी लालटेन जुलूस निकालकर सरकार को आगाह कर रही है गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं अकेले पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल होकर भाग रहे हैं और गर्मी के कारण तमाम बीमारियों का शिकार हो रहे हैं आम आदमी पार्टी की ओर से उन्होंने सरकार से मांग की है प्रदेश भर में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जाए जिससे इस भयंकर गर्मी से लोगों को निजात मिल सके और लोगों की मौत ना हो गर्मी के कारण प्रदेश में जो मौतें हुई हैं उनके परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए और बिजली विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए,दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में 24 घंटे बिजली चल रही है।आप सभासद कादर भाई,सतेंद्र पाल,समधन नगर अध्यक्ष साद अहमद,जिला सचिव फैजल,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सहना बेगम,एडवोकेट अतुल तिवारी, जिला महासचिव इरशाद अहमद,जिला उपाध्यक्ष रूपलाल वर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार,राम लखन व सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment