Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
औरैया यूपी

औरैया: पीड़ित ने एस पी औरैया से लगाई न्याय की गुहार

 

औरैया: पीड़ित ने एस पी औरैया से लगाई न्याय की गुहार 


अछल्दा। औरैया। महिला ने पुलिस अधीक्षक औरैया से दबंगों पर बेलचा घन कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़ कर ले जाने और विरोध करने पर मारपीट करने के प्रयास पर घर में भागकर घुसने पर दबंगों ने घर में घुसकर उसकी बक्सा सेफ में रखा जेवरात पार कर दिया और सामान बिखरा देने का आरोप लगाया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस  अधीक्षक चारू निगम ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 




जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कंधिंया निवासी संतोष कुमारी पत्नी बलवीर दास ने शुक्रवार को ककोर मुख्यायल पहुँच कर  पुलिस अधीक्षक चारू निगम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह चार जुलाई को खेतों पर गई हुई थी तभी अचानक मौका पाकर उसके ही गांव निवासी चार पुरूष व महिलाओं ने मिलकर उसकी दीवार में लगे दरवाजे को बेलचा घन कुल्हाड़ी से तोड़कर अपने घर में रख लिया। खेत से वापस लौटने पर जब उसने इसका विरोध किया तो उपरोक्त दबंगों ने गाली गलौज करते हुए उसके ऊपर हमला बोल दिया जिससे वह जान बचाकर भागकर अपने घर में घुस गई तभी वक्त लोगों ने उसके घर में घुसकर बक्सा व सेफ को तोड़कर उसमें रखे सोने के बाला मंगलसूत्र चांदी की पायलें आदि जेवरात उठा ले गए और कपड़ा आदि सामान भी बिखरा दिया। शनिवार को महिला अपनी पुत्री के साथ थानां दिवस  पर न्याय की गुहार लगाने आई हुई थी।महिला व उसकी पुत्री ने इटेली चौकी इंचार्ज ब्रजेश भर्गव पर आरोप लगाते हुये कहा कि मुझे चार दिन हो गये है मेरी कोई सुनवाई नही की जा रही है ।पुलिस उल्टा मुकदमा लिखने व राजी बाजी का दवाव बना रही है।पीड़िता की पुत्री पुलिस पे आरोप लगाते हुये ट्रेन से कटने की कहकर रेलवे फाटक के पास ट्रेक पर खड़ी हो गई। पीड़िता की पुत्री पूजा कुमारी को रेलवे ट्रेक पर खड़ा देख स्थानीय लोगो ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची कॉन्स्टेबल उपेंद्र कुमार महिला गार्ड नीरज यादव  ने युवती को कार्यवाही करने का भरोसा दिलाकर कर अपने साथ थानां अछल्दा ले आई। महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया दोनों पक्षो में मकान के पास पड़ी जगह को लेकर पुराना मामला चला आ रहा है दोनों पक्षो को थानां अछल्दा बुलाया गया है। घटना की जांच की जा रही है

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment