Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
फिरोजाबाद यूपी

फिरोजाबाद: टूंडला मे एक परिवार टूटने से बचा।

 ।।टूटने से बचा फिर एक परिवार।।


फिरोजाबाद आवेदिका समरीन पुत्री जफरुद्दीन निवासी शिवनगर थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद का अपने पति मुबारिक पुत्र आरिफ निवासी ग्राम शाहबाजपुर थाना निधौली कला जिला एटा का आपस में कुछ कहासुनी हो जाने के कारण मनमुटाव हो गया था। शादी को केवल दो माह ही बीते हैं। दोनों पति-पत्नी में इतनी तनातनी थी कि एक दूसरे के साथ रहना नहीं चाहते थे और फैसला लेकर अलग-अलग होना चाहते थे। उक्त प्रकरण पर गौर करते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर कई बार तथा‌काफी समय तक काउंसलिंग करने के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हो गए और बताया कि अब हम भविष्य में कभी भी छोटी मोटी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा नहीं करेंगे। एक दूसरे को समझेंगे और अपना पति पत्नी का जीवन अच्छे से व्यतीत करेंगे। जिस पर दोनों पक्षों के परिजनों द्वारा महिला उपनिरीक्षक अलविना पठान चौकी प्रभारी रिपोर्टिंग महिला चौकी थाना टूंडला का आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि आज आपकी काउंसलिंग की वजह से हमारे दोनों बच्चों का जीवन सुधर गया है। नहीं तो आजकल छोटी छोटी सी बातों को लेकर पति-पत्नी में आपसी कहासुनी होती रहती है, जिस कारण बड़ा विवाद हो जाता है। जिसका जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन आपकी वजह से आज यह दोनो पति-पत्नी फिर से एक हो गए हैं और आपसी मनमुटाव दूर हो गए हैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment