Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
इटावा यूपी

किड्जी स्कूल की शाखा का आदित्य यादव ने फीता काटकर किया शुभारंभ

 *छिमारा मार्ग पर अंकुर यादव ने किड्जी स्कूल शाखा का किया शुभारंभ*


जसवंतनगर : नगर के छिमारा मार्ग पर किड्जी स्कूल की शाखा का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक शिवपाल सिंह यादव के पुत्र व पूर्व पीसीएफ चेयरमैन आदित्य अंकुर यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर स्कूल के कोऑर्डिनेटर श्रुति शुक्ला आदि मौजूद रहे। 



समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यहां नौनिहालों के बेहतरीन भविष्य के निर्माण के संकल्प के साथ इस स्कूल का उद्धघाटन किया गया है। इस स्कूल में प्री नर्सरी से लेकर अपर के जी तक शिक्षा की व्यवस्था है। क्षेत्र में किड्जी स्कूल की आवश्यकता है। इसके खुलने से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। बच्चों में भावनात्मक, सामाजिक, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे स्कूल भेजना चाहिए। इससे बच्चे आजादी से सीखते है। कहा कि बच्चों का मस्तिष्क का 90 प्रतिशत विकास पांच वर्ष के उम्र तक हो जाता है। ऐसे स्कूल में पढ़ने से अन्य बच्चों की अपेक्षा तेजी से होता है। वही संस्था के संयोजक रोहित यादव, दीपक बघेल ने पठन-पाठन के दौरान बच्चों तथा शिक्षकों के बीच के संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आधुनिक माहौल में बेहतरीन शैक्षणिक प्रणाली के माध्यम से बच्चों को संस्कारवान बनाने के साथ-साथ प्रबुद्ध रूप से ज्ञानी बनाना शिक्षकों का पहला कर्तव्य होता है। नीरज यादव, आरती, ममता  आदि ने बताया कि यहां शिक्षण सामाग्री के साथ-साथ खेल की भी शिक्षा दी जाएगी। साथ ही स्कूल आने अथवा जाने के लिए सुरक्षित वाहन की व्यवस्था है। मौके पर अनुज मोंटी यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू यादव, ठा. अजेंद्र सिंह गौर, विद्याराम यादव, डा.योगेश एलनी, विनोद यादव, बृजेश यादव, दीपक यादव चंद्रमोहन, सुमित यादव, नितिन यादव, आशू यादव आदि लोग मौजूद रहे।

फ़ोटो: आदित्य अंकुर यादव फीता काटकर किड्जी शाखा का शुभारंभ करते

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment