Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
औरैया यूपी

औरैया: वन विभाग की मनमानी से किसान परेशान।

 वन विभाग की हठधर्मी से किसान परेशान

औरैया। बीहड़ को जाने वाले आम रास्ते को विभाग ने जबरन बंद कर देने से किसानों को जानवरो को चराने ले जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।किसानों ने जिलाधिकारी से रास्ता खुलवाने की मांग की है। 

अजीतमल तहसील क्षेत्र गांव नगला बनारस, वटपूरा   सहित आधा दर्जन गांवो से बीहड़ को जाने वाले रास्ते को तारबंदी कर विभाग ने बंद कर देने से किसानों को अपने मवेशियों को जंगल में जाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गांव के वृद्ध रामप्रकाश ने बताया कि पूर्व में 1985 में भी इसी तरह रास्ते को बंद करने का प्रयास किया गया था तब काफी विरोध करने के बाद विभाग को पीछे हटना पड़ा था। तब से लेकर आज तक उपरोक्त रास्ते से पशुओं का आवागमन जारी रहा मगर बीते दिनों विभाग ने अचानक वेरि केडिंग कर रास्ते को बंद कर दिया। ग्रामीण बलवीर, राजीव कुमार, कमल सिंह, प्रमोद कुमार, रामकरन आदि लोगो ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी समेत उच्चाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई है।


रिपोर्ट - गुरदीप सिंह औरैया

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment