Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
गोंडा यूपी

गोंडा करनैलगंज,- शहीद अमर शहीद का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

 गोंडा करनैलगंज,- शहीद अमर शहीद का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार


शहीद को जवानों ने दी सलामी,भारी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि। 


सीएम ने संवेदना व्यक्त कर की बड़ी घोषणा। 


 गोंडा कर्नलगंज,- शनिवार को श्रीनगर में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान अजय प्रताप सिंह का पार्थिव शरीर उनके छिटुवापुर गांव में सीआरपीएफ जवानों द्वारा देर रात्रि में लाया गया तो वहां करुण क्रंदन मच गया। शहीद का रविवार को पैतृक गांव छिटुवापुर में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ, पुलिस के जवानों ने सलामी दी। अमर शहीद को जिले के प्रशासनिक अफसर सहित भारी संख्या में पहुंचकर स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि दी। वहीं सीएम योगी ने सीआरपीएफ जवान अजय प्रताप सिंह के शहादत पर संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी,पचास लाख की आर्थिक मदद के साथ ही एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम करने की घोषणा की है।

बता दें कि शनिवार को कर्नलगंज (गोण्डा) का लाल श्रीनगर में शहीद हो गया था। शहीद का रविवार को पैतृक गांव छिटुवापुर में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ, पुलिस के जवानों ने सलामी दी। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अफसर सहित भारी संख्या में पहुंचकर स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार में विधायक बावन सिंह, एसडीएम हीरालाल, सीओ नवीना शुक्ला,ब्लाक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला, मोनू सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल, पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन,अशोक सिंह मनमोहन सिंह,आपदा हरण सिंह,अरुण वैश्य, विवेक सिंह,कुंदन अवस्थी,भोला शुक्ला, सूर्यपाल सिंह, सुरेश सिंह सहित क्षेत्र कई गणमान्य और ग्रामीणों ने नम आंखों से विदाई दी।



परिजनों के करुण क्रंदन से दहल उठा गांव। 


शहीद अजय प्रताप का पार्थिव शरीर सुबह गांव पहुंचा पूरे गांव में कोहराम मच गया। शहीद के परिजनों के करुण क्रंदन से गांव दहल उठा। पत्नी प्रीति शहीद के पार्थिव शरीर से लिपट गयी। दोनों बहनें नीलम व अनुपम भी भाई के शव को देखकर बेसुध हो गयीं।‌ वहीं शहीद की बुजुर्ग मां धर्मदुलारी की आंख से बह रहे आंसुओं में बेटे को खोने की पीड़ा साफ झलक रही थी।


भारत माता की जय व वन्देमातरम के उद्घोष के साथ शहीद के बड़े भाई फौजी अखिलेंद्र ने दी मुखाग्नि। 

 

सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने शहीद अजय सिंह को सलामी दी वहीं परिजनों के अलावा स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि देकर नम आंखों से अपने लाल को विदा किया। शहीद अजय सिंह के बाबा स्व.भगेलू सिंह कर्नलगंज क्षेत्र से विधायक थे और शहीद के पिता स्व.धर्मपाल सिंह बड़े किसान थे। तीन सगे भाइयों में अजय सिंह के दो और भाई भी सेना में तैनात हैं। अजय अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।


सीएम योगी ने संवेदना व्यक्त कर की बड़ी घोषणा। 


दुःख की इस घड़ी में शहीद जवान के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया और 50 लाख रुपए सहायता राशि के साथ ही परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। इसके अलावा सीएम द्वारा जिले के शहीद अजय प्रताप सिंह के नाम से एक सड़क का नामकरण की भी घोषणा की गई है। शहीद को श्रद्धांजलि देने में भाजपा विधायक बावन सिंह, स्थानीय लोग,समाजसेवी, पुलिस प्रशासन के अफसर के अलावा हजारों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment