Cookie [false/7]

Our website uses cookies to improve your experience.

Contact Form

Dark mode Logo

Dark mode Logo

Default Image

timeago

Related Posts

×
कानपुर देहात

कानपुर देहात: मड़वाई में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

 मड़वाई में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

जिलाधिकारी ने बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिन।



कानपुर देहात:-

संवेदना एवं क्रियाशीलता से भरपूर जिलाधिकारी नेहा जैन ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपने गोद लिए अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गांव मड़वाई में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला की अगुवाई में फीता काटकर किया उद्धघाटन। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र में विद्यमान सुविधाओं को देखकर जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उन्होंने इस आंगनबाड़ी केन्द्र को जिले के अन्य आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को चॉकलेट, मिठाईयां वितरित किया, साथ ही बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए अलग से पेटिंग किट भी प्रदान किया। उन्होंने बच्चों के संग समय व्यतीत करते हुए उनके ज्ञान का परीक्षण किया, बच्चों की जिज्ञासा और अपने प्रति स्नेह देखकर जिलाधिकारी अत्यधिक प्रसन्न हुई। इस विशेष अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में पौधरोपण भी किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी व राज्यमंत्री प्राथमिक विद्यालय मड़वाई गयी, जहां पर बच्चों ने जिलाधिकारी को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाऐं दी। यहां पर उन्होंने जुलाई माह में जन्म हुए बच्चों के साथ केक काटा। यहां पर भी उन्होंने बच्चों को उपहार स्वरूप पेटिंग किट व चॉकलेट वितरित किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी व राज्यमंत्री ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़वाई का भी दौरा किया। वहां के बच्चों को भी पेटिंग किट, चॉकलेट, मिठाईयां आदि वितरित किया। उन्होंने सभी विद्यालयों में आर0ओ0 वाटर लगाने के निर्देश दिये, जिससे बच्चों को स्वच्छ जल मिल सके, साथ ही सभी विद्यालयों में बिजली कनेक्शन देने के भी आदेश दिया।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर डा0 पूनम गौतम, बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - कुलदीप कुमार (कानपुर देहात)



Riya Web Technology

Welcome to Riya Web Technology. We specialize in designing premium, responsive, and SEO-friendly Blogger templates for news websites, blogs, and online businesses. Our goal is to provide professional website designs with mobile-friendly layouts, fast loading, and easy customization. Visit our website to explore our latest Blogger templates and web design services.

Post a Comment